घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

by

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा । .इस मौके पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई और लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भारी भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस को बिना कब्जा किए ही वापस लौटना पड़ा।


ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एक गली में ट्रॉलियां लगाकर संबंधित घर का रास्ता बंद कर दिया और पुलिस को अंदर नहीं घुसने दिया। इस मौके पर एसपी मेजर सिंह, डीएसपी जसप्रीत सिंह, एसएचओ बलजिंदर सिंह समेत पूरे जिले का पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा। इस बारे में बात करते हुए पीड़ित के प्रतिनिधि गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके बुजुर्गों ने करीब तीस साल पहले कुछ बंजर जमीन दूसरे पक्ष को बेच दी थी। लेकिन उस समय हुई रजिस्ट्री में गल्ती से गांव में उनके निवास का खसरा नंबर रजिस्ट्री में दर्ज हो गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद उक्त जमीन दो पक्षों को बेच दी गयी और अब उक्त जमीन पर जिस व्यक्ति का कब्जा है । वह उनके मकान पर भी जबरन कब्जा करना चाहता है, जबकि वे इस संबंध में दूसरे पक्ष के साथ किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार हैं।
इस मौके पर मौजूद पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुच्चा सिंह, सरपंच खेम राज और अन्य निवासियों ने कहा कि यह परिवार मवेशियों का दूध बेचकर अपना गुजारा करता है और इस घर पर कब्जा करके उनकी छत छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के साथ समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन गांव में इस परिवार के मकान पर कब्जे के खिलाफ पीड़ित परिवार के समर्थन में दोनों गांव एकजुट हैं।

उधर अदालत के आदेश लेकर पुलिस के साथ कब्जा लेने आए अमनजीत सिंह रंधावा से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की। लेकिन उन्हीनों कॉल अटेंड नही की।

एसएचओ बलजिंदर सिंह : अदालत के आदेशों पर घर पर कब्जा दिलाने के लिए गए थे। लेकिन ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र ही गए । जिस कारण हमें वापिस लौटना पड़ा। अब अदालत के आदेशों को लागू करवाने के लिए नियमो मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के 90 फ्लैट होंगे सरकार के अधीन : साल 2014 में मामला आया था सामने

एएम नाथ।  शिमला : मंडलायुक्त शिमला की अदालत ने कसौली के पास 45 बीघा बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के अवैध 90 फ्लैट सरकार के अधीन करने का फैसला सुनाया है। मंडलायुक्त संदीप...
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से विधान मण्डलों का कार्यकाल कम होगा : पठानिया 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने शिमला में संयुक्त संसदीय समिति द्वारा “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे : पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान

एएम नाथ । कांगड़ा : पुलिस चौकी लंज के तहत गाहलियां में वीरवार को बनेर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रहने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!