घर पर खड़ी स्कूटी का कट गया चालान : जब देखा ऑनलाइन बिल तो चकरा गया माथा

by
एएम नाथ। भवारना( मंडी) :   मंडी पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। इसकी हर तरफ चर्चा होने लगी है। विधानसभा क्षेत्र के मैंझा निवासी रवि कपूर का बुधवार दोपहर को घर पर खड़ी स्कूटर का चालान काट दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि जिस स्कूटर का चालान हुआ है, वो कई दिन से मालिक के घर पर खड़ी है और उस पर धूल जमी हुई है। रवि ने बताया कि उनका स्कूटर कई दिनों से उनके घर पर खड़ी है तथा चलने की हालत में भी नहीं है। बुधवार दोपहर 12: 30 बजे उनके मोबाइल फोन नंबर पर संदेश आया कि जिला मंडी के धारबग्गी में 1500 रुपये का चालान कटा है। यह सरासर गलत चालान काटा गया है तथा इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि मंडी पुलिस का यह पहला कारनामा नहीं है।
इससे पहले भी उपतहसील परिसर सुलह में खड़ी बाइक का मंडी में चालान किया गया था। जब बाइक के मालिक मेहर चंद ने मंडी पुलिस से सवाल किया तो उन्हें जवाब मिला था कि नियमों की अवहेलना करने पर यहां पर दोपहिया वाहन चालक भागा था।
इस केस से संबंधित जोगेंद्रनगर पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी से सारी जानकारी ली गई है। क्लेरिकल मिस्टेक की वजह से यह सब हुआ है। इस गलती में सुधार किया गया है। अब रवि कपूर को चालान नहीं भरना पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

टकारला में बनेगा पोल्ट्री ट्रेनिंग केन्द्र, धंदड़ी में पशुचारा मिल: वीरेन्द्र कंवर

बरनोह, डंगेड़ा, रैंसरी सड़क के निर्माण पर खर्च हो रहे साढ़े चार करोड़ ऊना, 20 फरवरी: ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि टकारला में सेंट्रल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों की आग के कुप्रभावों बारे जानकारी देने के लिए जागरुकता वाहन रवाना

ऊना  – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज फायर सीजन के दौरान वनों की निगरानी व लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से वन विभाग को जारी किये गये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक सच्चाई का वीडियो वायरल : एक दूसरे के प्राइवेट पार्ट पकड़ना, कुत्ते की तरह पेशाब करना, कोच्चि की कम्पनी में कर्मचारियों पर अमानवीय अत्याचार

कोच्चि : केरल के कोच्चि शहर में स्थित एक मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पावरलिंक्स की भयावह और अमानवीय कार्यशैली सामने आई है। इस कंपनी में कर्मचारियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिससे...
Translate »
error: Content is protected !!