घर में घुसकर गली-गलोच कर चलाई गोलियां : 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 15 जनवरी : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक घर में जबरन घुसकर गाली-गलोच करने तथा मार देने की नीयत से गोलियां चलाने पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने निरपाल कौर पत्नी स्वर्गीय परमजीत सिंह निवासी कुकड़ मजारा थाना गढ़शंकर द्वारा दिए बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह मामला दर्ज किया है।                                                      निरपाल कौर ने अपने बयानों में कहा है कि वह घरेलू काम करती है जिसके पति की मौत हो चुकी है।उसके चार लड़के हैं और उनके लड़कों से पहले ही अमनदीप सिंह उर्फ चीनिया, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा सभी पुत्र अमरीक सिंह तथा अमरीक सिंह पुत्र श्रीमान निवासी कुकड़ मजारा सहित मनदीप सिंह उर्फ मनी गुर्जर तथा उसके भाई प्रदीप सिंह उर्फ पप्पी और पुत्र राम कृष्ण निवासी सड़ोआ थाना पोजेवाल से रंजिश चल रही थी। जिनकी पहले भी आपस में लड़ाई हुई थी। 13 जनवरी 2025 को जब वह अपने बच्चों के घर थी तो रात 9:30 बजे के करीब घर के बाहर गाली-गलोच की आवाज सुनी तो आंगन में आकर देखा कि उक्त लड़कों के साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति भी थे जिनके पास कृपाण व दातर थे और वे उनके घर का गेट तोड़ने लगे। वह भाग कर कोठे पर चढ़ गए और अपना बचाव करने लगे। आरोपी गेट तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने घर के सभी शीशे, खिड़कियां समेत घर में पड़े दो मोटरसाइकिल सहित एक एक्टिवा और दीवार पर लगी एलसीडी तोड़ दी। अमनदीप सिंह उर्फ चीनिया तथा मनदीप सिंह उर्फ मनी गुर्जर पास पिस्तौल थे, जिन्होंने उन पर मार देने की नीयत से चार फायर किए। निरपाल कौर ने बयान में बताया कि उन्होंने छत से होते हुए अपने पड़ोसियों के घर जाकर अपनी जान बचाई।
                         उन्होंने पुलिस को फायर के खाली खोल पेश किये। पुलिस को दिए बयानों के आधार पर गढ़शंकर पुलिस ने अमनदीप सिंह उर्फ चीनिया, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा सभी पुत्र अमरीक सिंह तथा अमरीक सिंह पुत्र श्रीमान निवासी कुकड़ मजारा सहित मनदीप सिंह उर्फ मनी गुर्जर तथा उसके भाई प्रदीप सिंह उर्फ पप्पी और पुत्र राम कृष्ण निवासी सड़ोआ थाना पोजेवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 452, 148, 149 आईपीसी 25-54-59 आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अमनदीप सिंह उर्फ चीनिया, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा सभी पुत्र अमरीक सिंह तथा अमरीक सिंह पुत्र श्रीमान निवासी कुकड़ मजारा
 को गिरफ्तार कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक लेकचर आयोजित

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग ने मनोचिकित्सा सेल के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति

शिमला : राज्य सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति के तहत राज्य कैडर की शिक्षा निदेशक और जिला की भर्तियां उपनिदेशक करेंगे।...
article-image
पंजाब

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

माहिलपुर । 26 अगस्त: गढ़शंकर के गांव रामपुर के युवक मनजिंदर सिंह पर 12 अगस्त को कृपाण से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

खानपुर से साधोवाल वाया बीरमपुर लिंक सड़क प्रीमिक्स की प्रतीक्षा में, लोगों को हो रही भारी परेशानी

गढ़शंकर, 14 जून : खानपुर से साधोवाल वाया बीरमपुर जाने वाली लिंक सड़क पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में होने के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!