घरेच में आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर

by
शिमला, 21 फरवरी – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं आईजीएमसी दन्त चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में आज शिक्षा खंड मशोबरा जिला शिमला के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य व दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने किया । विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेश रतन ने लेडी गवर्नर का शाल व टोपी से सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में दन्त चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनय भारद्वाज, डॉ अतुल व उनकी टीम ने बच्चों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों के उचित रखरखाव के लिए प्रेरित किया । इस शिविर में सामुदायिक अस्पताल मशोबरा के डॉ पुनीत शर्मा, डॉ नेहा ने बच्चों एवं शिविर में आए स्थानीय निवासियों की जांच की । इस शिविर में 75 विद्यार्थियों सहित 50 स्थानीय निवासियों की जांच की गई ।
अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्य डॉ किमी सूद ने बताया की राज्य रेडक्रॉस समय समय पर पीड़ित मानव की सहायता/ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं विभिन्न गतिविधियों में अपना योगदान देता रहा है ।
स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर राज्य रेडक्रॉस, दन्त चिकित्सा विभाग आई जी एम सी /स्वास्थ्य विभाग मशोबरा से आये चिकित्सकों का आभार प्रकट किया !
इस दौरान राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्य तरुणा मिश्रा, राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह व विद्यालय के अध्यापक पुष्पराज खिमटा, मनदीप, बनिता, पूनम, विनीता शास्त्री , परसराम एवं संजू कुमारी आदि ने भाग लिया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ में धरातल पर हो रहा बीपीएल परिवारों का चयन, पात्र जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ: विवेक शर्मा

विधायक बोले- बीपीएल सूची में केवल वास्तविक रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिले स्थान, पंचायत स्तर पर अधिकारियों के साथ किया जा रहा सीधा संवाद रोहित जसवाल।  कुटलैहड़। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!