घुमारवीं में स्थापित हो रहा कौशल विकास केन्द्र : अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

by
अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही हासिल होंगे जीवन के लक्ष्य: राजेश धर्माणी
 राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के वार्षिक समारोह के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 25 फरवरी: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में निरंतर प्रयासों एवं अनुशासन में रहकर निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और निरंतर प्रयास को अपना लेते हैं, उनकी सफलता की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार कार्य करने की प्रेरणा दी। राजेश धर्माणी आज स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।No photo description available.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बिना कोई भी व्यक्ति जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम और संतुलित आहार को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वयं को तैयार करने और आत्मविकास का सर्वश्रेष्ठ दौर होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वह स्वयं को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनें ताकि उनमें विभिन्न क्षमताओं से युक्त व्यक्तित्व का निर्माण हो सके।May be an image of one or more people, flute and dais
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग प्रतिभा और क्षमता होती है। ऐसे शिक्षकों का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की विशेष क्षमताओं को पहचान कर उन्हें निखारना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाना चाहिए ताकि वह जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सकें।May be an image of one or more people and dais
उन्होंने कहा कि जीवन का अर्थ केवल समय व्यतीत करना नहीं, बल्कि कुछ कर दिखाने का जुनून होना चाहिए। विद्यार्थी असफलता के लिए दूसरों को दोष देने के बजाए असफलता के कारणों पर आत्ममंथन करते हुए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प मज़बूत करें। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतरता होगी तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें सफल होने से नहीं रोक सकती।
राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किया जा रहा है, जिसकी कक्षाएं आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रारंभ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में भाषा कौशल, डिजिटल कौशल सहित विभिन्न व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को मजबूत और सशक्त बनाना है।May be an image of smiling and wedding
उन्होंने शिक्षकों से आहवान किया कि पढ़ाई केवल कक्षा तक सीमित न होकर प्रयोगशाला के रूप में विकसित किया जाए, ताकि विद्यार्थी नवाचार के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी अर्जित कर सके।
श्री धर्माणी ने विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने से वंचित रहे उन्हें भविष्य में अधिक मेहनत कर अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।May be an image of one or more people and dais
इससे पहले महाविद्यालय के प्रो. प्रीतम लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा काॅलेज की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में महाविद्यालय में कुल 2293 विद्यार्थी अध्ययनरत् हैं, जिनमें 1422 छात्राएं तथा 871 छात्र शामिल हैं। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर कॉलेज पीटीए प्रधान शशि भूषण ठाकुर, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल, पार्षद राकेश कुमार, सतीश शर्मा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद कालिया, अध्यापक, अभिभावक एवं काॅलेज विद्यार्थियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल पदरा के भवन का लोकार्पण*

एएम नाथ। पालमपुर, 14 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को हंगलोह पंचायत के गांव पदरा में लगभग 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौत ….उत्तराखंड की सीमा पर HRTC बस हादसे में तीन की मौत, कई घायल

हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर क्वानू के पास नदी में जा गिरी बस एएम नाथ। सिरमौर : देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक और दर्दनाक सड़क हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में तीन लोगों की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन : यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा

ऊना : पुलिस सदर थाना ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!