घुसपैठियों पर हमारी पार्टी का स्टैंड साफ, हम देश के हर नागरिक की सुरक्षा करेंगे सुनिश्चित : जयराम

by

झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “दो राज्यों में जो चुनाव हो रहे हैं और जो माहौल हम देख रहे हैं, उससे साफ है कि दोनों जगह हमारी सरकार बनेगी.”

जयराम ठाकुर ने कहा कि झारखंड लगातार विकास में पिछड़ रहा है. NDA की ईमानदार सरकार बनेगी. हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश के अनुभव से सीखा है इसीलिए वहां फिर से भाजपा की सरकार आई. हम झारखंड में भी यही अनुरोध करने आए हैं कि हिमाचल में जो स्थिति उन्होंने (कांग्रेस) पैदा की है, वह यहां भी न दोहराई जाए.

उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठियों पर हमारी पार्टी का स्टैंड साफ है कि हम देश के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, लेकिन यह मंजूर नहीं है कि विदेशी यहां आकर यहां के संसाधनों और सुविधाओं पर कब्जा करें और देश के खिलाफ काम करें. जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा मकसद घुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाना है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized

मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा , भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे : पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा

चंडीगढ़ : पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस भी आ गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की...
Uncategorized

Tìm hiểu về

dò số miền nam 69vn thừa nhận 169k là một trong thông tin đang được rộng rãi khách hàng sử dụng rộng rãi trong một số đông cá cược trực đường bên trên sự...
article-image
Uncategorized

लोगों की समस्याओं का घर द्वार समाधान सुनिश्चित कर रही सरकार भुवनेश्वर गौड़

कुल्लू 12 फरवरी :   कुल्लू जिले की मनाली विधानसभा क्षेत्र के नग्गर विकास खण्ड के रायसन में आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़...
Translate »
error: Content is protected !!