25 तोले सोना, 10 हजार कैश चोरी : ब्लॉक घोगरा के गांव सैरक में घर मे सेंधमारी कर

by

दसुहा :दसुहा के ब्लाक घोगरा के गांव सैरक में एक घर मे सेंधमारी कर 25 तोले सोना और 10हजार कैश अज्ञात चोर ले उड़े। सौरव पुत्र जसवीर सिंह ने बताया कि उस के पिता प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। मैं और मेरा भाई मोहाली की कंपनी में कार्यरत हैं। वहां मां उनके साथ मोहाली में रहते हैं। हमारे घर की देखभाल हमारे ताया शाम लाल करते थे। जब रात को ताया जी अपने घर चले गए तो घर पर कोई नही था तो अज्ञात चोरों ने रात करीब 12 बजे चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना उनके ताया की पुत्रबधू ने फोन पर दी। हमने जब घर आ कर देखा तो अलमारी में रखे 25 तोले सोना और 10 हज़ार रुपए नकद राशि चोरी हो चुके थे। घर में रखे बेड, अलमारी, सोफे और समान पूरे घर में बिखरा पड़ा था । उन्होने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में फोटे न आए इसके लिए उन्होंने कैमरे के की दिशा ही बदल दी थी। घटना की जानकारी दसूहा की पुलिस को दी गई है। इलाके के लोग दिनों दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में लगा पहला ‘गोल्डन गेट : 1000 साल तक नहीं होंगे खराब

अयोध्या  : भगवान रामलला के मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाना कल्पना से परे है। गर्भगृह के दरवाजे की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के दरवाजे स्वर्ण जड़ित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मॉनसून की बारिश में देरी.. पहले ही पंजाब-हरियाणा तक पूरे उत्तर भारत को भिगोएंगे बादल : जानें कहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भी थोड़ा रूठा नजर आ रहा है. मॉनसून 26 मई को अनुमान के अनुसार, केरल के तट तक नहीं पहुंचा. भारत मौसम विभाग...
article-image
पंजाब

फोर व्हीलर टेंपो यूनियन ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर -पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ आज फोर व्हीलर टेंपो यूनियन गढ़शंकर के मेंबरों द्वारा यूनियन के प्रधान अजीत पाल सिंह और किसान नेताओं की अध्यक्षता में शहर के...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी का कैबिनेट मंत्री ने किया ऐलान

सोमवार को जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी :  कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की समाप्ति पर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार (17...
Translate »
error: Content is protected !!