चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

by

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब इस स्कूल के इलावा क्षेत्र की कई पंचायतों के छात्र भी सीबीएसई पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे।इसको लेकर शिक्षा विभाग ने संबद्धता संख्या 620370 विभागीय पत्र व स्कूल कोड भी जारी कर दिया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दर्शन लाल शर्मा ने बताया कि सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आगामी अप्रैल माह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति विभागीय स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद होगी।विभाग द्वारा यह टेस्ट मार्च माह में करवाया जाएगा।
विद्यालय के छात्रों,अभिभावकों व अन्य साथ लगती पंचायतों के लोग अपने बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में यदि क्लास रुम की तंगी आती है तो सुबह शाम क्लासें लेने का भी प्रावधान है।वहीं हर वर्ग के छात्र चाहे गरीब व या अमीर अब सभी सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।क्योंकि अभिभावकों का मानना था कि पहले सीबीएसई में प्रवेश पाना मुश्किल था क्योंकि केवल निजी स्कूलों में ही सीबीएसई की पढ़ाई होती थी,लेकिन अब सभी उत्सुक छात्र इसमें प्रवेश ले सकेंगे।
पंचायत के प्रधान बलवंत ठाकुर ने बताया कि विधायक चौधरी रामकुमार ने चंडी स्कूल में 14 नवंबर 2025 को वार्षिक समारोह के दौरान उक्त स्कूल को सीबीएसई पाठ्यक्रम में डालने की घोषणा की थी। 19नवंबर 2025 को मात्र पांच दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बद्दी दौरे के दौरान इसकी ओपचारिक घोषणा की गई,जो कि काबिले तारीफ है।
उधर ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, मनोज गुप्ता, लक्ष्मण ठाकुर,पूर्व प्रधान चंडी सुनीता ठाकुर, ममता शर्मा, शरीता, चमन, प्यारे लाल, संजीव शर्मा, रमेश पंडयार, विनोद राघव, चमन लाल, देवेंद्र, सुषमा व एसएमसी के प्रधान संजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने दून विधान सभा के विधायक चौधरी राम कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का चंडी विद्यालय को सीबीएसई करने के लिए आभार प्रकट किया है।
फोटोकैप्शन:
चंडी स्कूल के शिक्षक व अभिभावक शिक्षा सचिव से वर्चुअल बैठक करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग पर आरोप लगाया : प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा -जगत सिंह नेगी

शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।  उन्होंने आयोग पर प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व

बद्दी, 13 जनवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय में लोहड़ी का पावन पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर के सलाहकार प्रो. डॉ. टी. आर. भारद्वाज,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी के सम्बन्ध में अधिसूचना – नगर निगम बद्दी में कुल 11521062.3 वर्ग मीटर को सम्मिलित किया गया : अजय कुमार यादव

एएम नाथ।  सोलन : प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्याक 13) की धारा 4 की उप धारा (2) के तहत सोलन ज़िला में नगर निगम बद्दी को अधिसूचित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
Translate »
error: Content is protected !!