चंडीगढ़ की बेटी ईशवीन कौर ने बढ़ाया चंडीगढ़ का मान

by

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन : चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित केंद्रीय विद्यालय OCF की छात्रा ईशवीन कौर ने 10+2 कॉमर्स में 90% अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है।
ईशवीन पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने मात्र 7 वर्ष की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू किया और वर्ष 2025-26 में राज्य व क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया।
इसके अलावा ईशवीन लगातार 3 वर्षों तक SGFI नेशनल गेम्स में भाग लेकर केवी संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 10वीं तक NCC स्काउट से भी जुड़ी रहीं तथा पिछले दो वर्षों से स्कूल की सीनियर विंग की हेड गर्ल की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
ईशवीन के पिता हरविंदर पाल सिंह चंडीगढ़ प्रशासन में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता हरमिंदर कौर गृहिणी हैं।
परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है तथा सभी ने ईशवीन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
article-image
पंजाब

शर्मनाक वारदात: अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख से कृत्रिम घुटने चोरी

डॉक्टर को बेचने के लिए ले जा रहा था युवक, ग्रामीण ने देखा तो बहानेबाजी की; परिवार ने तलाश कर पकड़ा बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तौर में एक हैरान करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
article-image
पंजाब

संघवाल व सनियाल में छुड़ाया अवैध कब्जा : गांव संघवाल में 1 व्यक्ति ने 97 एकड़ व गांव सनियाल में 3 व्यक्तियों की ओर से 3 एकड़ 7 कनाल 16 मरल में किया गया था कब्जा

होशियारपुर : जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत आज ब्लाक दसूहा के गांव संघवाल में 1 व्यक्ति व ब्लाक मुकेरियां के गांव सनियाल में...
Translate »
error: Content is protected !!