चंडीगढ़ की हलो माजरा ने जीती बंगला बेली क्रिकेट प्रतियोगिता

by

फाइनल में हरियाणा की रामपुर जंगी को पराजित किया

बंगला बैली में कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता

दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे बतौर मुख्य अतिथि

बद्दी, 2 मार्च (तारा)

सनेड़ पंचायत के बंगला बैली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगता का खिताब पर चंडीगढ़ की हलोमाजरा की टीम जीत दर्ज की। फाइनल में हलो माजरा की टीम ने हरियाणा की रामपुर जंगी की टीम को पराजित किया। जट बद्दी प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुने गए। प्रतियोगतिा मं 32 टीमों ने भाग लियाl
बंगला बेली में खेली गई प्रतियोगित का फाइनल में हलो माजरा व रामपुर जंगी के बीच हुआ जिसमें हलोमाजरा ने एक तरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की विजेता टीम को बंगला बेली के आयोजकों ने 31 हजार रुपये व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन है। क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलने पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की खेल भावना, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत प्रयास और सकारात्मक सोच की होती है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसे मादक पदार्थों से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं भविष्य में दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की। स मके पर सुनील राणा, हर्ष राणा, अनुराग, विवेक, मोहित, विशाल ने भाग लिया।

कैप्शन -सने़ड़ पंचायत के बगंला बैली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता टीम विधायक राम कुमार के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफपीओ की प्रगति की समीक्षा व कारोबार में सुधार को किया विचार-विमर्श

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक एएम नाथ। चम्बा जिला स्तरीय निगरानी समिति (D-MC) की बैठक केंद्रीय क्षेत्र योजना (CSS) ‘10,000 किसान उत्पादक संगठनों (FPOS) के गठन और संवर्धन’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 खातों से उड़ाए बैंक मैनेजर ने 80.75 लाख रुपए : पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक मैनेजर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी

लुधियाना : आईसीआईसी बैंक शाखा सुंदर नगर के मैनेजर ने धोखाधड़ी कर 6 बैंक खाताधारकों से 80 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली और फरार हो गए। एक ग्राहक द्वारा ठगी होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में व्यय पर्यवेक्षक ने तीसरी बार किया चुनावी खर्चे का निरीक्षण : उम्मीदवारों के प्रतिनिधि और अकाउंटिंग अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ रजिस्टर मिलान

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा :   देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक अल्पेश कुमार त्रिकमलाल परमार (आईआरएस) ने आज सोमवार को उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण

जयराम ठाकुर ने इतना सफर अपने किसी चुनाव में वोट मांगने के लिए पैदल नहीं किया एएम नाथ। मंडी :  जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण बन चुके हैं। पिछले तीन...
Translate »
error: Content is protected !!