चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित

by

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित
पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की एक गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस में सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा समय पर पहुंचने की अपील की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री मोनिंदर पाल, पुरुषोत्तम, बृजेश, भजन लाल,अमन एवं रिंकू को यूनियन का एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया। नवनिर्वाचित सदस्यों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उनकी समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजा राम ने अपने संबोधन में कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं स्थायी नीति लागू करने की मांग की।
यूनियन के महासचिव कमल कुमार ने चंडीगढ़ प्रशासन से आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु एक सुरक्षित नीति बनाने, हॉर्टिकल्चर विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के टेंडर समय पर जारी करने तथा उनकी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष निर्धारित करने की मांग की।
बैठक को यूनियन के प्रधान छाँगा सिंह, माम राज, रंजीत सिंह, राजा राम, कमल कुमार,अल्ला दीन, काली चरण, हरविंदर सिंह, बृजेश, पुरुषोत्तम एवं अमन सहित अन्य साथियों ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने तथा 4 जुलाई 2026 की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15,16,17 को बंद रहेंगे स्कूल …. 3 छुट्टियां

चंडीगढ़ । अगस्त के महीने छुट्टियों की भरमार है, क्योंकि इस महीने में एक साथ तीन दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में जो लोग कहीं घूमने-फिरने की सोच रहे हैं वे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से...
article-image
पंजाब

पत्रकार राकेश बशिष्ट के बड़े भाई स्वर्गीय विपन शर्मा को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन भेंट

गढ़शंकर : पत्रकार राकेश कुमार वशिष्ट के बड़े भाई विपन कुमार इस दुनिया को 5 अगस्त को अलविदा कह गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरूड़ पुराण का भोग कज दीप कलोनी...
Translate »
error: Content is protected !!