चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

by

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन का एक हिस्सा पहले से ही बाढ़ के कारण टूट चुका है। अब लैंडस्लाइड के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज गुलजार के अनुसार, मलबा हटाने में काफी समय लग सकता है, जिसके चलते हाईवे के जल्द खुलने की संभावना कम है। अगर बारिश आती है तो मलबा हटाने का कार्य और भी मुश्किल हो सकता है। हाईवे के बार-बार बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फंसे हुए वाहन चालक घंटों से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं लंबा जाम लगने से हालात और बिगड़ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

चंडीगढ़।  आम आदमी पार्टी  ने पंजाब में चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए  स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में 40 नेताओं को शामिल किया है। सूची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए गठित होगा संयुक्त कार्यबल – हर्षवर्द्धन चौहान

एएम नाथ। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए गम्भीर है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा...
article-image
पंजाब

मोहाली में युवती को तलवार से काटा : सिविल अस्पताल मोहाली में उसे किया मृत घोषित , हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

मोहाली : मोहाली में सुबह फेज पांच में गुरुद्वारा के सामने एक युवती पर तलवारों से हमला कर दिया गया। युवती दो सहेलियों के साथ अपने काम पर जा रही थी, तभी एक नकाबपोश...
article-image
पंजाब

फाजिल्का में पाकिस्तान से आया आरडीएक्स बरामद, ड्रोन के जरिए हुई थी डिलीवरी

पंजाब में पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को राज्य के फाजिल्का में बीएसएफ ने एक किलो आरडीएक्स (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया. दरअसल,...
Translate »
error: Content is protected !!