चंडीगढ़ में 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल : एक नाबालिग गिरफ्तार

by

रामलीला को लेकर दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने पुलिस पर लगाए शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप

चंडीगढ़। सेक्टर-41 की राधे मार्केट में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार युवकों ने दो नाबालिग छात्रों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में 17 वर्षीय मोक्ष की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जशन गंभीर रूप से घायल हो गया। जशन का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मोक्ष और जशन रात को राधे मार्केट में कुछ खाने के लिए बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर पहुंचे करीब एक दर्जन युवकों ने दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर, पेट और पीठ पर वार किए। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

राधे मार्केट के प्रधान नवनीत चावला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दोनों की गंभीर हालत और अधिक खून बहने के कारण वह उन्हें अपनी गाड़ी से सेक्टर-16 अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मोक्ष को मृत घोषित कर दिया। मोक्ष सेक्टर-41 का निवासी था, जबकि जशन बढ़हेड़ी का रहने वाला है।

रामलीला को लेकर हुआ था विवाद

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले रामलीला को लेकर मोक्ष का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन-39 में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने पुराने विवाद की जांच करने और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि, पुरानी शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

पुलिस बीट बॉक्स के पास वारदात से उठे सवाल

घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर पुलिस बीट बॉक्स होने के बावजूद हमलावरों के आसानी से फरार हो जाने पर दुकानदारों और परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हमलावरों ने सरेआम दो नाबालिगों पर हथियारों से हमला किया और मौके से निकल गए।

वहीं, डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर रामलीला का आयोजन हो रहा था, जहां पुलिस बल तैनात था। हमलावरों ने ऐसी जगह वारदात को अंजाम दिया, जो पुलिस की तैनाती वाले स्थान से कुछ दूर थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

परिवार का इकलौता बेटा था मोक्ष

परिजनों के अनुसार, 17 वर्षीय मोक्ष 12वीं कक्षा में पढ़ता था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रामलीला को लेकर हुए पुराने विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਿਆਮ ਰੋਡ ’ਤੇ 9.33 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਪਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸੀਵਰੇਜ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦਿ੍ਰੜ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦੁਹਰਾਇਆ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 30 ਨਵੰਬਰ- ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਮੂਸਾਪੁਰ ਰੋਡ, ਕਰਿਆਮ ਰੋਡ ਅਤੇ ਚਰਚ...
article-image
पंजाब

दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप स्कैम के लिए मौजूदा पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व गत अकाली भाजपा सरकार जिमेदार : दुल्लो

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स शमशेर सिंह दूलो सांसद राज्य सभा ने आज गढ़शंकर कोर्ट कंपलैक्स में वकीलों से भेंट की| इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
article-image
पंजाब

शिव मंदिर सेखोवाल में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक श्रीमद् भगवंत कथा का होगा आयोजन

गढ़शंकर : 31 मार्च से 6 अप्रैल तक शिव मंदिर सेखोवाल बीत में श्रीमद् भगवंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए थानेदार हतिंदर सिंह बब्बी ने बताया कि बताया...
article-image
पंजाब

कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए SIT का गठन : SIT के इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव, गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस

पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST...
Translate »
error: Content is protected !!