चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटर कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा (करनाल यूनिट) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आज कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से तीन आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजन उर्फ पियूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में .30 बोर का पीएक्स-5 पिस्तौल, .30 कैलिबर का चीनी पिस्तौल और .32 कैलिबर का पिस्तौल सहित गोलियां-कारतूस शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में पीड़ित चरणप्रीत सिंह उर्फ चीनी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बंबीहा गैंग के भगोड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल के मुख्य सहयोगी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि राजन उर्फ पियूष पहलवान जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हाई-प्रोफाइल हत्या में भी वांछित है। डीजीपी ने बताया कि एजीटीएफ पंजाब ने पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है और 30 घंटों से भी कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच जारी है। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, एजीटीएफ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि घटना के बाद, एजीटीएफ ने इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान की निगरानी में तुरंत एक विशेष ऑपरेशन “ओपीएस साइलेंट ट्रिगर” शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान, आरोपियों ने एसपी एजीटीएफ बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई वाली पुलिस टीमों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

एडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से यह भी पता चला है कि आरोपी पियूष अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर हत्या को अंजाम देने के लिए मलेशिया से नेपाल के रास्ते आया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पत्नी की हत्या व सास ससुर पर कातिलाना हमला करने के आरोप में दामाद पर मामला दर्ज, दो दिन का रिमांड

रविवार को माहिलपुर के गांव बाघोरा में हुआ था जघन्य हत्याकांड। माहिलपुर  – रविवार को फगवाड़ा से बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने सुसराल गांव पुहंचकर घर के अंदर जाकर कुंडी लगाकर निर्ममता पूर्वक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी माता पिता ने दी : आरोपियों ने शराब पिलाई और रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

हैदराबाद : शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में...
article-image
पंजाब

16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान : शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आम आदमी पार्टी की नेता गगन मान शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी। सोही पंजाब और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन पर कमेंट करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, अब चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

आगरा : मंडी से भाजपा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा आगरा की अदालत में दायर पुनरीक्षण याचिका स्वीकार कर ली गई है। किसानों के अपमान और देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कंगना...
Translate »
error: Content is protected !!