चंद पूंजीपतियों के है कोयले के बिजनेस, भठ्ठा उद्योग संकट में सरकार निकालने के लिए करे उपाय…. मनीष गुप्ता प्रधान भठ्ठा यूनियन

by
गढ़शंकर – पंजाब के करीब 25 सौ भठ्ठों पर काम करने वाले लोगों की संख्या पांच लाख है जिनके घर का चूल्हा इस उद्योग से चलता है। कोरोना के चलते इन लोगों के खान पान का प्रबंध भठ्ठा संचालक कर रहे हैं ताकि कोई भूखे पेट न रहे लेकिन अब भठ्ठा उद्योग भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इन बातों का प्रगटावा होशियारपुर तहसील भठ्ठा यूनियन के प्रधान मनीष गुप्ता ने करते हुए कहा कि पिछले साल नवंबर-दिसंबर में भठ्ठों में उपयोग होने वाले कोयला के भाड़े में भारी बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण करीब छह हजार रुपए प्रतिटन कोयला महंगा पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश केचंद पूंजीपतियों ने कोयला के बिजनेस पर कब्जा कर रखा है और वह मनमाने दामों पर कोयले को बेच कर भठ्ठा संचालकों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगे दामों पर कोयला खरीदने के कारण भठ्ठा संचालको पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जो जल्द ही बंद होने के हालात में पूहंच सकता है। उन्होंने कहा कि महंगे कोयले के कारण ििईंकेके दामों में भारी बुद्धि होगी जिसका खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा और उनका घर बनाने का सपना महंगा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि कोयला के बिजनेस करने वाले लोगों पर नकेल कसे जा इस बिजनेस को अपने कब्जे में लेकर पुराने दामो पर भठ्ठा उद्योग को कोयले की सप्लाई सुनिश्चित कराए अन्यथा लाखो को रोजगार देने वाला उद्योग बंद हो जाएगा और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घसीटता हुआ ले गया एएसआई को छोटा हाथी चालक आधा किलोमीटर तक : इलाज के दौरान एएसआई मलकीत सिंह का देहांत

कपूरथला : कपूरथला के डीसी चौक में नाके पर खड़े एएसआई को छोटा हाथी चालक आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। चालक को रुकने का इशारा किया तो चालन ने रुकने की बजाय...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह और कवि दरबार आयोजित

पंजाबी लेखक और गीतकार अमरीक हमराज़ को सरदार मेजर सिंह मौजी स्मृति पुरस्कार किया प्रदान गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के लिए सक्रिय दोआबा साहित्य...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लेबर सेस संग्रह में बनाया नया रिकॉर्ड : करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 310 करोड़ रुपए का लेबर सेस एकत्र किया है, जो पिछले चार वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!