चंबा के अजय शर्मा बने टीसीएल क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर ; चंबा सहित प्रदेश के लिए गर्भ की बात

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल जिला चंबा से संबंध रखने वाले अजय शर्मा ट्राइसिटी क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। अजय शर्मा ने बताया यह लीग 2 जून से चंडीगढ़ में पहली बार करवाई जा रही है। यह ट्राई सिटी की बहुत बड़ी लीग है जिसमें चंडीगढ़ की लोकल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। अजय शर्मा ने बताया कि 20 मई को टीसीएल क्रिकेट लीग के सिलेक्शन ट्रायल होंगे। उसके बाद 25 मई को खिलाड़ियों के ऑक्शन किए जाएंगे अजय ने बताया कि इस से पहले वो कई संगठन और अकादमिक के साथ काम कर चुके हैं। ओर इंडिया पैरा ए क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं इसके अलावा अजय का नाम वर्ल्ड एक्सीलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने इंडिया पैरा क्रिकेट टीम में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वो देश के पहले पैरा खिलाड़ी है। जिन्होंने 50 गेंदों में 176 रन बनाए है। अजय साई एनएस एनआईएस सर्टिफाइड क्रिकेट ओर आईसीसी लेवल ए क्रिकेट कोच भी है। टीसीएल का चीफ सिलेक्टर बनने पर अजय ने टीसीएल से अभिमन्यु कुमार, शैलेंद्र सिंह, कर्म सहगल, विनोद चंदेल और डिजिटल जिला टीम और सभी मेंबर का धन्यवाद किया अजय ने बताया कि टीसीएल के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से लोगों ने की भेंट

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी विधायक डॉ. जनक राज ने जल्द समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। मैहला (चंबा) :  मैहला व्यापार मंडल और...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में टॉप फाइव में पहुंचाया: सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ब्वायज स्कूल हमीरपुर के मेधावी छात्रों को बांटे पुरस्कार हमीरपुर 19 नवंबर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कारनामा,अधिकारियों ने बाद में ये मानवीय भूल

धनबाद |झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस लगाया। यह हनुमानजी के नाम...
Translate »
error: Content is protected !!