चंबा के उदयपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

by

इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की ग्राम पंचायत उदयपुर में वीरवार देर रात एक हृदय विदारक हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उदयपुर और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल है।
मृतक की पहचान नोडी (26), पुत्र नामो राम के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत के पंप हाउस के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण युवक को ट्रैक्टर के आने का अंदाजा नहीं हो पाया और वह अचानक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। नोडी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माँ बेहोश होकर गिर पड़ीं, जबकि पिता बदहवास हालत में नंगे पैर ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मृतक की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। अब घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता ही रह गए हैं, जिनका सहारा छिन गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत हुई है।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली आपूर्ति बंद …..खनन नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति : डीसी जतिन लाल

नई क्रशिंग गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित..हालांकि प्लांट परिसर में पहले से स्टोर सामग्री की लोडिंग–ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति बरकरार..ताकि स्टॉक का निपटान हो सके ऊना, 5 दिसंबर. खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वह केंद्र की ओर से हिमाचल को दी : गोविंद ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : भाजपा के पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी गोविंद ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वह केंद्र की ओर से हिमाचल को दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा आरंभ, 30 हजार आबादी को मिलेगा लाभ, पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से लाभान्वित होंगे मरीज

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थाना कलां में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!