चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

by

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां
होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार में हिमाचल प्रदेश का वुड क्राफ्ट मेले में आने वालों की पहली पसंद बनकर उभरा है। स्टाल नंबर 52 पर वुड क्राफ्ट लगाने वाले पवन कुमार बताते हैं कि वह हिमाचल के चंबा जिले से संबंधित है और यह सारा सामान बेस्ट लकड़ी से बनता है। उन्होंने कहा कि जब ग्लेशियर आते हैं उसमें से जो लकड़ी आती है उसको इक_ा किया जाता है तथा बाद में उससे अलग- अलग तरह की वस्तुएं बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में 10-15 लोग यह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लकड़ी से किसी भी प्रकार की आकृति बना सकते हैं वह चाहे किसी धार्मिक प्रथा से संबंधित हो, बर्तन हो अथवा जानवर आदि की आकृति हो। उन्होंने बताया कि एक आकृति को बनाने में 3 से 4 घंटे भी लगते हैं और पूरा दिन भी लग जाता है।
पवन ने बताया कि अलग-अलग राज्यों में जाकर उन्हें अपने सामान की प्रदर्शनी लगानी पड़ती है  लेकिन पंजाब में उन्हें अच्छा रिस्पांस मिलता है और होशियारपुर वाले तो हमेशा से ही कला के कद्रदान रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसने यह कला अपने पिता हंसराज जी से सीखी और उनका परिवार इस कला में पीढ़ी दर पीढ़ी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दादा, ताया, चाचा सब इसी काम में महारत रखते हैं। इसे सीखने के लिए उन्होंने हस्तशिल्प केंद्र गवर्मेंट ऑफ इंडिया, चंबा से विशेष प्रशिक्षण भी हासिल किया है।
पवन बताते हैं कि सरकार मेले में कला प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह कला धीरे-धीरे कम होती जा रही है क्योंकि लोग मशीन दौर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार हमारे जैसे शिल्पकारों को ऐसे मंच प्रदान कर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि जो सुविधाएं उन्हें यहां मिली है वह काबिले तारीफ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित : पारदर्शी वितरण व्यवस्था पर जोर, 1.45 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक लाभान्वित

रोहित नाथ।  ऊना, 30 जुलाई. अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ऊना में उपभोक्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट की तलख टिप्पणी : सरकार को बिना निचोड़े कुछ भी नहीं निकल रहा

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने न्याय प्रदान प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आवास जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करने में ढुलमुल रवैया अपनाने पर सरकार पर कड़ी टिप्पणी की...
हिमाचल प्रदेश

मंगलवार को 19 केन्द्रों पर 18 प्लस को लगेगी वैक्सीन

ऊना – जिला में मंगलवार 27 जुलाई को 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 19 केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
Translate »
error: Content is protected !!