चंबा में अलग-अलग स्थानों पर 27 व 29 अप्रैल को भारी बारिश व तूफ़ान का ऑरेंज अलर्ट जारी : DC मुकेश रेपसपाल

by
एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा मुकेश रेपसपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिला चंबा में अलग-अलग स्थानों पर 27 व 29 अप्रैल को भारी बारिश व तूफ़ान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए समस्त जिला वासियों से उक्त चेतावनी के मद्देनज़र अपील की जाती है कि लोग बारिश, हिमस्खलन एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों  तथा ऊपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज़ रखें। ख़राब मौसम में ट्रैकिंग करना तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है। बिजली चमकने की सूरत में कम से कम 30 मिनट तक अपने घरों या सुरक्षित इमारतों के अंदर ही रहें। नदी नालों में न जायें क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है
उन्होंने कहा कि जिला वासी मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दें तथा रेडियो टेलीविजन पर मौसम के बारे प्रसारित बुलेटिन को अवश्य सुनें। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, गैर-सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं पैदल यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आपातकाल स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा के टोल फ्री नंबर 01899-226950, 226951, 226952, 226953 पर सूचित किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती 19 मार्च से करेंगे एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना 17 मार्च: छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 19 मार्च से एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सतपाल सिंह सत्ती ऊना विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का विकास सरकार की प्राथमिकता, तय समय में पूरे करें सभी काम: विक्रमादित्य सिंह

विधानसभा परिसर में बैठक कर लिया धर्मशाला के विकास कार्यों का ब्योरा,  मौके पर जाकर किया सड़क और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैंने हिमाचल व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हितों को लेकर क्रॉस वोटिंग करने का निर्णय लिया था : लखनपाल

एएम नाथ। शिमला :   इंद्र दत्त लखनपाल ने लिखा “मैंने हिमाचल व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हितों को लेकर क्रॉस वोटिंग करने का निर्णय लिया था , आज दिन तक राज्य सभा से हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डाला पर बड़ा खुलासा : रखता है कई हाईटेक हथियार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में अर्श डाला के पास से कई हाइटेक हथियार बरामद कनाडा पुलिस ने किए बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक,...
Translate »
error: Content is protected !!