चंबा में मजदूरी का कार्य करने के बाद घर लौट रहे व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत 

by
एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के उपतहसील धरवाला की ग्राम पंचायत सुनारा में एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान पूर्ण निवासी गांव प्रेहला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्ण मेहनत-मजदूरी का कार्य करने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका पांव फिसला और वह अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे जा गिरा, जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब किसी ने उसका शव ढांक में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिविल अस्पताल भरमौर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महका गांव लपोदू- मोटे अनाज के पारंपरिक पकवानों से : महिलाओं को सिखाए ज्वार, बाजरा, कोदरा, कंगनी और सियूल के पकवान

आतमा परियोजना के तहत महिलाओं के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर हमीरपुर 28 दिसंबर। पौष्टिक गुणों से भरपूर ज्वार, बाजरा, रागी-कोदरा, कंगनी, सियूल और अन्य मोटे अनाज के महत्व के प्रति आम लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुक्कड़ स्कूल में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा – स्कूल में दस किलोवाट का सोलर पैनल भी लगाया जाएगा: राम चंद्र पठानिया

हमीरपुर 13 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर खौफनाक हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; तीन डिब्बे जलकर खाक

सरहिंद : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. यह घटना सरहिंद जंक्शन के पास हुई और शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान : DC अमरजीत सिंह

एएम नाथ। हमीरपुर 02 अगस्त। इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं...
Translate »
error: Content is protected !!