चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त ने विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित

अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों को लेकर दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा, मार्च 25 ‘:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में चंबा साहित्य उत्सव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा प्रेस प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि चंबा साहित्य उत्सव का नियमित वार्षिक आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के तत्वावधान में किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुकेश रेपसवाल ने आयोजन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक संस्था के पंजीकरण का सुझाव दिया। उन्होंने आयोजन में स्थानीय जनभागीदारी को अधिकाधिक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. विद्यासागर शर्मा से सक्रिय सुझाव एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए महाविद्यालय प्रबंधन को जिला स्तर पर अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने जिला भाषा अधिकारी को विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों के आयोजन को जिला के विभिन्न महाविद्यालय परिसरों में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आए लेखकों की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न की गईं जिससे यह आयोजन सफल रहा। उन्होंने साथ में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं नवोदित साहित्यकारों से अपनी रचनाएं एवं काव्य पाठ महाविद्यालय प्रशासन तथा जिला भाषा अधिकारी को प्रेषित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों और नवोदित साहित्यकारों को जिला प्रशासन की ओर से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक सशक्त एवं सार्थक डिजिटल मंच प्राप्त होगा। साथ में चंबा साहित्य उत्सव के विभिन्न सोशल मीडिया मंच भी निरंतर सक्रिय एवं जीवंत बने रहेंगे।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राहुल धीमान, सेवानिवृत्ति संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. विद्यासागर शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ. राकेश राठौर, हिंदी विभागाध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ.प्रशांत रमन रवि, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने चंबा साहित्य उत्सव को लेकर अपने विचार रखें।
इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा से शिवानी, आफरीन मलिक, चिंतन कुमार, प्रांजल, ममता, काजल एवं रोहित कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों सहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत

हरिद्वार :  ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को जटवाड़ा पुल के पास चंडीगढ़ निवासी 16 से 18 साल की उम्र के चार नाबालिग कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामुदायिक सहभागिता से मिलेंगे पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान: हेमराज बैरवा

हिमालयी जल, जलवायु एवं आपदा प्रबंधन पर एक माह का राष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम हिम-केयर प्लस शुरू एएम नाथ। धर्मशाला, 25 जून: हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, जल सुरक्षा और आपदा जोखिम न्यूनीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!