चकमोह कालेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय जागरुकता शिविर : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ – जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार

by
बिझड़ी 29 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत शुक्रवार को बाबा बालक नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकमोह में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार ने छात्राओं को अनीमिया व मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किशोरियां एवं महिलाएं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को अपनाकर अपने आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं।
इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ. अंशुल पठानिया और स्वास्थ्य विभाग की डॉ. शिवालिका ने भी मासिक धर्म स्वच्छता, अनीमिया और बच्चों के पहले 1000 दिनों के दौरान सही पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार, बिझड़ी के बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी और कालेज के प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया।
शिविर के दौरान छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और अनीमिया पर भाषण एवं क्विज, चित्रकला तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही छात्राओं तथा अन्य प्रतिभागियों को जिला कार्यकम अधिकारी ने पुरस्कृत किया।
भाषण प्रतियोगिता में रीतिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय और तान्या तृतीय रही। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, भावना द्वितीय व शिवालिका तृतीय रही। जबकि, नारा लेखन प्रतियोगिता में कुसूम प्रथम, रवीना द्वितीय व अंशु तृतीय रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बड़हट्टी में जय हिमाचल वीर कल्याण समिति की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू :कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की दी जानकारी

संगठन की मजबूती और बेहतर समन्वय पर मंथन, प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा, संगठन को मजबूत करने पर मंथन एएम नाथ। शिमला : जय हिमाचल वीर कल्याण समिति, हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन्य जीव तस्करी गिरोह से जुड़े अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत : वन्य जीवों व उनके अंगों की तस्करी कानूनन दंडनीय अपराध : डीएफओ रजनीश महाजन 

एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत  गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस वीरों की कुर्बानियों और प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत का पर्व – कंवर

बसाल में आयोजित हुआ 75वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ऊना :  75वें हिमाचल दिवस का आज जिला स्तरीय समारोह ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक बसाल गांव में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!