चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

by
रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिसमें उन्होंने चक्क सराये, रिपोह मिसरा, रिपोह मुचलियां, सूरी और धार गुजरा स्कूलों के 276 बच्चों को स्वेटर भेंट किए।
उपायुक्त ने बताया कि यह स्वैटर नर्सरी से 5 वीं कक्षा के बच्चों को एसआरपी संस्था की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सेवा रक्षा प्रयास संस्था के समाज सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरपी संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
May be an image of 1 person, studying and text
उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और बच्चों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके जरिए जीवन के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयत्नशील रहने का परामर्श दिया। सेवा रक्षा प्रयास संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा ने बताया कि संस्था स्कूली बच्चों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
इस मौके पर संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा, संस्था के सह संस्थापक नरेंद्र शर्मा सहित, चक्क सराय स्कूल के प्रधानाचार्य शशि कुमारी, सीएचटी इकबाल रफी सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोनल स्तरीय खेलों  में सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खिलाडियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर :  शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में आयोजित जोनल स्तरीय खेलों  में सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खिलाडियों ने बिभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल...
article-image
पंजाब

लाइलाज नहीं है कुष्ठ रोग : डॉ. रघबीर

जागरूकता नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक गढ़शंकर : सीएचसी बिनवाल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर के निर्देशन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया...
Translate »
error: Content is protected !!