चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

by
बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया।
भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया और भारी वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की।
उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी वितरित की। सीपीएस ने ग्राम पंचायत मत्याल में शुशील कुमार, पुत्र रत्न चन्द और ग्राम पंचायत
कुड़ग के महाल रुपेहड़ में राकेश कुमार पुत्र जगदीश चन्द के मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 5 -5 हजार रूपये दिए।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान, खेत और डंगों को भारी वर्षा से नुकसान हुआ है, वह पटवारी को रिपोर्ट करें ताकि उन्हें उचित मुआवज़ा मिल सके।
इसके उपरान्त सीपीएस लोक निर्माण विश्राम गृह में स्थानीय लोगो की जन समस्याओ को सुना । और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार चढ़ियार अभिराय सिंह ठाकुर, अर्चित धीमान ,समीर राणा जी ,गुलाब राज जी ,चरित राणा जी ,राजेश राठौर ,शशी राणा,महिंदर सिंह ,किशोरी लाल ,रविंदर सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से विशेष मुलाकात :हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने की खन्ना ने की मांग

होशियारपुर 20 जुलाई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना देश में हृदय रोगियों को सस्ती और जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। इस मौके खन्ना ने हृदय...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नहीं दे रही अपना शेयर, रूकने की कगार पर पहुंचा रेलवे प्रोजेक्ट – मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाया सरकार पर आरोप

 दो महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट का देने को है 1626 करोड़ का शेयर,  रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर मांगी है यह राशि प्रदेश सरकार बार-बार रो रही आर्थिक संकट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी ने देश में पहली बार परफॉरमेंस बेस्ड राजनीति की शुरुआत की : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

कांग्रेस पार्टी में अब हिमाचल के नेता स्व. वीरभद्र सिंह के लिए भाव नहीं भाजपा सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं से कोई अछूता नहीं दुनिया का बड़ा से बड़ा नेता मोदी की तरफ़...
Translate »
error: Content is protected !!