चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव : खर्चा पर्यवेक्षक ने चब्बेवाल उपचुनाव संबंधी विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

by

होशियारपुर, 25 अक्टूबर :  भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव संबंधी नियुक्त किए गए खर्चा पर्यवेक्षक सोरेन जोस ने आज उप चुनाव संबंधी विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने और सभी निर्धारित खर्चों पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग टीमों के कार्य पर चर्चा की गई।

खर्चा पर्यवेक्षक ने एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), वीडियो सर्विलांस टीमें, एम.सी.एम.सी सेल, वीडियो व्यूइंग टीमें, लेखा टीमें, जिला खर्च निगरानी सेल, परमिशन सेल और शिकायत सेल के नोडल अधिकारियों को भी उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और इसके लिए एफएसटी व एसएसटी टीमों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

खर्चा पर्यवेक्षक ने कहा कि इन टीमों का मुख्य उद्देश्य चुनावी खर्चों पर कड़ी निगरानी रखना और किसी भी अनियमितता को तत्काल रिपोर्ट करना है। खर्चा पर्यवेक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चुनावी प्रक्रियाओं और खर्च संबंधी नियमों का पालन सख्ती से सुनिश्चित करें। उन्होंने परमिशन सेल को निर्देश दिए कि यदि वे किसी राजनीतिक दल को रैली या सभा की अनुमति देते हैं, तो इसकी सूचना संबंधित वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) और एसएसटी टीमों को अवश्य दी जाए ताकि रैली या सभा की सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन टीमों को सभी आवश्यक सामग्री, जैसे कि वाहनों, स्टेशनरी और अन्य उपकरणों की समय पर आपूर्ति की जाए ताकि वे अपने कार्य को बिना किसी रुकावट के संपन्न कर सकें। उन्होंने टीम के सदस्यों से उनकी कार्यप्रणाली में आने वाली किसी भी समस्या के बारे में भी जानकारी ली और समय पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद नोडल अधिकारियों ने अपनी संबंधित तैयारियों से भी खर्चा पर्यवेक्षक को परिचित करवाया। खर्चा पर्यवेक्षक ने सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की और आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

      इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास)-कम- नोडल अधिकारी जिला एक्सपेंडीचर मानिटरिंग सेल निकास कुमार, एस.पी मनोज ठाकुर, जिला विकास व पंचायत अधिकारी किरणदीप कौर, जिला एक्सपेंडीचर मानिटरिंग सेल के सहायक नोडल अधिकारी राजेश भार्गव, चब्बेवाल विधान सभा के सहायक एक्सपेंडीचर आब्जर्वर नरेश कुमार के अलावा विभिन्न सेलों के नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एलईएमपीएल ने चारकोस ग्लोबल और प्लैनेट एडू के सहयोग से नर्सों के लिए जर्मन भाषा प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम किया शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए वैश्विक करियर पथों का विस्तार करने की एक महत्वपूर्ण पहल में, एलईएमपीएल ने चारकोस ग्लोबल और प्लैनेट एडू के सहयोग से मोहाली में आधिकारिक तौर...
article-image
पंजाब

जवाब नहीं दे रहे मजीठिया – SIT की पूछताछ : विदेश से मिले 150 करोड़, कंपनी में पहुंचे 194 करोड

पटियाला। नशे के मामले में पुलिस जांच का सामना कर रहे पूर्व अकाली कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पुलिस लाइन पटियाला में सात घंटे से अधिक समय तक...
article-image
पंजाब

Dr. Arpandeep Kaur from Mahilpur

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 7 : Dr. Arpandeep Kaur, daughter of renowned children’s writer and author Lecturer Raghubir Singh Kaloa and Lecturer Arminder Kaur from Mahilpur, has brought pride to her hometown once again....
article-image
पंजाब

एक दिन डीसी के साथः होशियारपुर के टॉपर्स को मिला प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व और जन सेवा की प्रेरणा

विद्यार्थियों को डिप्टी कमिश्नर के मार्गदर्शन में मिला जिला प्रशासन के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव – जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में कार्यालयों का दौरा कर सरकारी कामकाज के बारे में जानकारी की हासिल – खुले...
Translate »
error: Content is protected !!