चम्बा के 237 निर्माण कामगारों को 1.07 करोड़ की सहायता : शिक्षा, विवाह और आवास के लिए 237 कामगारों को आर्थिक सहायता

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने चम्बा जिले के 237 पंजीकृत निर्माण कामगार लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1,07,87,400 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदेशभर के 4,967 पंजीकृत कामगारों को करीब 20.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि चम्बा जिले में शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 75 लाभार्थियों के बच्चों को 23,87,400 रुपये की सहायता दी गई। वहीं, विवाह सहायता योजना के तहत 155 कामगारों को 78,89,000 रुपये प्रदान किए गए। मातृत्व एवं पितृत्व सहायता योजना के तहत दो कामगारों को 64 हजार रुपये तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 2.47 लाख रुपये की सहायता जारी की गई।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना के तहत दो महिला लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में दो लाख रुपये प्रदान किए गए।
नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्माण कामगारों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, विवाह और आवास जैसी जरूरतों के लिए दी जा रही आर्थिक सहायता से कामगार परिवारों को संबल मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से वर्तमान में 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे पात्र निर्माण कामगार, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो, बोर्ड में पंजीकरण करवाकर इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने पात्र कामगारों से जल्द पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हाहाकार : 359 लोगों की मौत, 1,000 से अधिक लापता; करीब 300 भारतीयों के लापता होने की खबर

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 359 तक पहुंचने की खबर है, जबकि नदी के बहाव की दिशा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा जेल से पंजाब के वोटरों को धमका रहा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया !

गुरदासपुर  :  जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मतदाताओं को धमका रहा है। आरोप है कि वह डेरा बाबा नानक के चुनावी मैदान में खड़े आप प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के ज़िला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश : 1 दिसंबर से सभी गतिविधियां होगी  प्रतिबंधित

सर्दियों के दौरान रख-रखाव कार्यों  के लिए बंद की जाती हैं गतिविधियां एएम नाथ। चंबा :  चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक  को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2024 से प्रतिबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : 23 कृषि प्रसार अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रतिभागियों को बिलासपुर में ग्रीनहाउस, टिशू कल्चर लैब और फ्रूट कैनिंग यूनिट का करवाया गया भ्रमण सुंदरनगर, 30 दिसंबर 2023। कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से 5...
Translate »
error: Content is protected !!