चम्बा थाल ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डा. जनक राज

by

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डा. जनक राज ने रविवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत महिलाओं का समूह जो चम्बा थाल हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, उनसे अनौपचारिक भेंट की।

उन्होंने कहा कि चम्बा थाल हमारे चम्बा ज़िले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं केंद्र सरकार और ज़िला प्रशासन चम्बा का आभार व्यक्त करता हूँ कि आपके प्रयासों से हमारी धरोहर को संरक्षित किया जा रहा है। डा. जनक राज ने कहा कि चंबा थाल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एक पारंपरिक धातु शिल्प कला है, जिसमें पीतल की तस्तरी पर देवी-देवताओं या अन्य आकृतियों को उकेरा जाता है। यह 10वीं शताब्दी में राजा साहिल वर्मन के शासनकाल के दौरान शुरू हुई थी और कश्मीरी कारीगरों द्वारा लाई गई थी। इस थाल का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों, सजावट और उपहार के रूप में किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पीतल की शीट को काटकर उस पर उकेरी जाने वाली आकृति को कागज पर चिपकाया जाता है। फिर छेनी और हथौड़े से आकृति को थाल पर उकेरा जाता है। इसके बाद, थाल को हल्का-हल्का पीटकर आकृति को उभारा जाता है और अंत में चमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि चंबा थाल चंबा की सभ्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे राष्ट्रीय पहचान भी मिली है। इसकी देश और विदेश में काफी मांग है और इसे बनाने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिले हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस ने प्रतिभा सिंह को किया गिरफ्तार : सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के विरोध में प्रदर्शन दौरान

शिमला : 21 जुलाई: कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में एआईसीसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के विरोध में प्रदर्शन किए गए। इसी मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब ‘अवैध’… पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, नए दिशा-निर्देश जारी

नई दिल्ली । दिल्ली की सरकार ने पुरानी हो चुकी गाड़ियों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परिवहन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 2024 से दिल्ली में 10 साल से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार प्रचारक हिमाचल में बढ़ती गर्मी में चुनाब प्रचार में गर्मी को ले जाएंगे चरम तक : भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक धड़ाधड़ करेंगे रैलियां

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले नौ दिन स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को बढ़ती गर्मी को और तीखी गर्मी में बदलने जा रहे है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!