चम्बा में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

by

30 या अधिक कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

अप्रेंटिसशिप पर सरकार देगी 1500 रुपये तक प्रतिमाह सहायता, एडीसी ने दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी विभागों, निजी उद्योगों, निगमों एवं बोर्डों को अप्रेंटिसशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
बैठक का संचालन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चम्बा के प्रधानाचार्य इंजीनियर बिपन शर्मा ने किया। बैठक में जिले में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का विस्तार करने, उद्योगों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित करवाने का बेहतर माध्यम है। इससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव मिलता है और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने श्रम एवं उद्योग विभाग को कार्य में तेजी लाने तथा जिले के ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, जहां कर्मचारियों की संख्या 30 या इससे अधिक है।
उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 30 या अधिक कर्मचारियों वाले सभी पात्र सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeindia.gov.in पर पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देना होगा। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि पात्र प्रतिष्ठानों में कुल कर्मचारियों की संख्या के 2.5 से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षु रखने का प्रावधान है। आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए न्यूनतम मानदेय 9,600 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। वहीं, निजी उद्योगों एवं एमएसएमई को प्रशिक्षुओं के मानदेय का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षु सरकार की ओर से सीधे बैंक खाते में दिया जाएगा।
बैठक में एनएपीएस के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान के लिए एचआरटीसी चम्बा के क्षेत्रीय प्रबंधक की प्रशंसा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि निगम की कार्यशाला में प्रशिक्षु बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ निगम को भी तकनीकी कार्यों में सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर आईटीआई कोटी के प्रधानाचार्य राहुल राठौर, आईटीआई सलूणी के पान चंद वर्मा, गौरव ठाकुर, दिनेश कुमार, डीईओ संतोष नाथ सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख्खू सरकार का यूटर्न : हिमाचल में हायर पे ग्रेड अधिसूचना पर लगी रोक

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े हायर पे ग्रेड (राइडर) संबंधी अधिसूचना पर रोक लगा दी है। सोमवार को वित्त विभाग ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को बड़ा झटका, केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे : हाईकोर्ट ने कर दिया जमानत देने से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद  केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ लेकर अमीर बन गए और अब आपको पैसे बांटने आएंगे, लेकिन लाहुल स्पीति की संस्कृति अपने ईमान को बेचने वाली नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

लाहौल : लाहौल स्पीति की जनता से धोखा करने वाले पूर्व विधायक रवि ठाकुर की जमानत इन चुनाव में जब्त होगी और तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचपी एसडीआरएफ ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान : उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान और दिल्ली एसडीआरएफ ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

धर्मशाला 18 मार्च । हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी-एसडीआरएफ) ने 17 से 18 मार्च 2025 तक गाजियाबाद में 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (उत्तर क्षेत्र) एसडीआरएफ प्रतियोगिता में प्रथम...
Translate »
error: Content is protected !!