चम्बा में फिर मनी दिवाली, चारों ओर पटाखों का छोर हर्ष महाजन की धुन से गुंजा चम्बा

by

एएम नाथ l चम्बा :
जिला चम्बा में सुबह से ही हर्ष महाजन की धुन गूंजने लगी थी। दिन चढ़ते ही बाजारों व आवासीय इलाकों में चम्बावासियों ने शिमला में हुए राज्य सभा चुनाव पर नजर बनाए रखी। जैसे ही देर शाम चुनाव के नतीजे घोषित हुए और चम्बा के हर्ष महाजन विजय हुए तो चम्बावासियों ने पटाखों की बौछार कर दी। लोग देर रात तक घरों व बाजारों में आतिशबाजी करते नजर आए। ये मौका चम्बा के लिए दीवाली से कम नहीं था। लोग अपने प्रिय नेता हर्ष महाजन की जीत पर खुशियाँ मना रहे थे। गौर हो कि हर्ष महाजन कांग्रेस में रहते हुए हिमाचल विधानसभा में तीन बार चम्बा सदर का नेतृत्व कर चुके हैं व एक बार मंत्री पद पर भी आसीन रह चुके हैं। इसके आलावा महाजन राज्य कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मगर गत विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उनको राज्य सभा में उतारा। महाजन ने बड़ा उलटफेर कर इस चुनाव में जीत हासिल कर चम्बा के लोगों को एक बार फिर दीवाली मनाने का मौका दें दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में : मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

हमीरपुर 11 सितंबर। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों, दावों और आपत्तियों पर चर्चा के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला में बोले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता : घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना

मंडी, 23 नवम्बर। लोक निर्माण विभाग मंडी के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है।...
हिमाचल प्रदेश

महिला और उसके 2 बच्चों की आग में जलने से मौत, पति गंभीर घायल : बाथू में प्रवासियों की 3 झुंगियों में हुया भीषण अग्निकांड

टाहलीवाल : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड में महिला और उसके दो बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है। महिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन...
Translate »
error: Content is protected !!