चरित्रवान बन कर देश की तरक्की में योगदान दें विद्यार्थी: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

by

राज्यपाल पंजाब ने जैम्स कैंब्रिज स्कूल के 38 मेधावी छात्रों को पुरस्कार के तौर पर दी 31 लाख रुपए की स्कालरशिप
विद्यार्थियों को समय प्रबंधन व लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए किया प्रेरित
होशियारपुर: 07 जुलाई:
राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में वहां के लोगों की शिक्षा व युवाओं की महत्पूर्ण भूमिका होती है और जिस देश का युवा चरित्रवान होगा, उसे विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। वे आज जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में मेधावी छात्रों को स्कालरशिप देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान उपस्थित अध्यापकों व छात्रों को चरित्रवान बनने का आह्वान करते हुए देश की तरक्की में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने हनुमान चालिसा व नारी सशक्तिकरण पर शानदार प्रस्तुति पेश की। जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा के दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के 38 मेधावी छात्रों को 31 लाख रुपए की स्कालरशिप पुरस्कार के तौर पर देते हुए राज्यपाल ने इस दौरान विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट की अहमियत बताते हुए कहा कि जीवन में तभी तरक्की संभव है अगर हम समय का महत्व समझेंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम, मार्टिन लूथर किंग का उदाहरण देते हुए समय की अहमियत के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक किया। उन्होंने दी। उन्होंने कहा कि छात्रों तथा अभिभावकों को सम्मानित करना सभी को और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और यह पुरस्कार राशि बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि वासल एजुकेशनल ग्रुप के अंतर्गत 8500 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा 450 अध्यापक कार्यरत है।
इस मौके पर वासल एजुकेशन ग्रुप के सी.ई.ओ. राघव वासल ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रुप के योगदान पर विस्तार से जानकारी देते हुए राज्यपाल का स्वागत किया। अंत में पूर्व सांसद व आल इंडिया रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने मुख्यातिथि का होशियारपुर आने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्री अमृत सागर मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस, एस.एस.पी श्री सरताज सिंह चाहल, वासल एजुकेशन सोसायटी के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल, ईना वासल, अदिति वासल, डा. आर.के. वासल, परमजीत सिंह सचदेवा व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश : 12 गांवों की पंचायतों के साथ बैठक कर गांवों की समस्याओं की ली जानकारी

डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने “जनसभा” कार्यक्रम तहत लोगों की समस्याएं जानीं गढ़शंकर, 1 फरवरी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालेवल लल्लियां में क्षेत्रीय विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने...
article-image
पंजाब

सूडानी छात्र की चाकू घोंपकर कर दी हत्या : एक गंभीर रूप से घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

फ़गवाड़ा । पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय के निकट गुरुवार सुबह हुए हिंसक झगड़े में एक सूडानी छात्र की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई तथा अन्य एक गंभीर रूप...
article-image
पंजाब , समाचार

विधायक रोड़ी पर हमला करने के चारों आरोपियों में से एक ग्रिफतार तीन फरार,पुलिस ने विधायक पर हमला करने में उपयोग की गई कार व अन्य वारदात में उपयोग किया मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद किया

होमगार्ड पर किया हमला, तेजधार दातर लगा राईफल पर, राईफल टूटी गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर से विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी की कल देर रात गाड़ी को टक्कर मार कर तेजधार हथियारों...
article-image
पंजाब

जमीनी स्तर तक हर लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ: ब्रम शंकर जिंपा

अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूरा करने व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री  ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब  भगवंत मान के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!