चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा : पुलिस ने 18 लड़कियों को बचाया

by

मोगा :  पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने दो बड़े देह व्यापार अड्डों का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 18 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. जांच में सामने आया है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार का गोरखधंधा करवा रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी लड़कियों को आगे की कार्रवाई करते हुए सखी सेंटर भेज दिया है।

डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि होटल रेड स्टोन के संचालक बाहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाते हैं. मामले की जानकारी होते ही पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब होटल में रेड की तो वहां हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से एक लड़के को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. साथ ही 8 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है।

होटल में देह व्यापार

थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह को भी सूचना मिली थी कि उनके इलाके के होटल सिटी हार्ट में देह व्यापार का धंधा चलता है. होटल संचालक बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार करवाते हैं. जिसके चलते पुलिस ने जब वहां रेड की तो वहां से 8 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, यहां से 10 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है. डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों ही मामलों में अग्रिम कार्रवाई करते हुए लड़कियों को सखी सेंटर भेज दिया गया है।

पैसों के लालच में आई महिलाएं

डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी महिलाएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाई गई थीं. पैसों का लालच देकर उन्हें देह व्यापार का धंधे में धकेला गया थी. डीएसपी ने होटल में गलत काम करवाने वाले संचालक को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
article-image
पंजाब

जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद बोला बंबीहा गैंग- माताएं सबकी सांझी होती हैं… उन्हें गलती से लगी गोली

बटाला। गुरुवार रात को बटाला के कादियां रोड पर कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके करीबी साथी करनवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री 10 जून को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का करेंगे शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून, 2025 को किन्नौर जिला के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर...
article-image
पंजाब

शीघ्र भर्ती होंगे 2000 नर्सिंग ऑफिसर – प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान – डॉ. शांडिल

पंजैहरा में 36 शिकायतों का किया गया निपटारा नालागढ़ :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक...
Translate »
error: Content is protected !!