चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

by

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में पुलिस की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस पर नजर रखने के लिए सभी जिलों में विशेष टीमें बनाई गई हैं।

इसके पीछे उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना है। साथ ही पंजाब पुलिस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर इससे संबंधित कोई शिकायत या वीडियो सामने आता है तो प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। बेंगलुरू की तर्ज पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। पहले भी कहा जाता रहा है कि लग्जरी कारों में सनरूफ होती है।

छोटे बच्चे उसमें से निकलकर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों और शहरों में हुड़दंग मचाते हैं। इससे चालक का ध्यान भटकता है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को टोका जाना चाहिए। इस संबंध में ट्रैफिक विंग में तैनात कर्मचारियों को निर्देश जारी किए जाएं। अगर ऐसा कोई वाहन संज्ञान में आता है तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। मोहाली के डीएसपी ट्रैफिक महेश सैनी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस विभाग के जानकारों के मुताबिक, यह ट्रेंडी फीचर कार कंपनियों ने लोगों की सुविधा के लिए दिया था। लेकिन कई युवा इस चीज का गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भारी जुर्माना लगाया जाता है। कुछ समय पहले दिल्ली में एक युवक सनरूफ खोलकर लेट गया था। पुलिस को इसका वीडियो मिल गया था। इसके बाद उस पर 26 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने होशियारपुर वासियों को दी शुभकामनाएं : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर व लंगर सेवा कर आशीर्वाद किया प्राप्त

होशियारपुर, 05 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते हुए भगवान श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा, बीबीएमबी होंगे जिम्मेदार – अगर कुछ जल विवाद को लेकर अप्रिय हुया : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 11 मई :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर नंगल बांध पर अधिकारियों को भेजा जाना जारी रहा तो हिंसा या कुछ अप्रिय घटना होने पर भारतीय...
article-image
पंजाब

जिलाधीश हिमांशु जैन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है प्रशासन” : एडीसी रोहित गुप्ता

लुधियाना/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज लुधियाना के एडीसी (जनरल) श्री रोहित गुप्ता से एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें लुधियाना वेस्ट विधानसभा चुनावों की अंतिम तैयारियों पर विस्तार से चर्चा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक के बीच चले आ रहे फैमिली ड्रामे का नाटकीय अंत : दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें वापस ले ली

प्रयागराज : ज्योति मौर्या और पति आलोक के बीच लंबे समय से चले आ रहे फैमिली ड्रामे का नाटकीय अंत कैसे हुआ? यह सवाल सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है। दोनों ने एक-दूसरे के...
Translate »
error: Content is protected !!