चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक : फ्लाईओवर पर हुआ मौत का तांडव

by

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम को हुए एक दुखद हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय हार्ट अटैक आया, जिससे उसने कार पर कंट्रोल खो दिया और वह फ्लाईओवर पर कई टू-व्हीलर से टकरा गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 7.15 बजे उस फ्लाईओवर पर हुआ जो शहर के पूर्वी हिस्से को उसके पश्चिमी हिस्सों से जोड़ता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक टू-व्हीलर पर सवार हवा में उछल गया और फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर गिर गया।

सामने आया खौफनाक VIDEO

हादसे की जगह से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार व्यस्ततम अंबरनाथ फ्लाईओवर पर मुड़ते हुए कई टू-व्हीलर को टक्कर मार देती है। इतना ही नहीं कार भी फ्लाईओवर पर ही पलट जाती है। घटना का दर्दनाक वीडियो आप भी देख सकते हैं…

कार में कौन-कौन सवार था?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तो शिवसेना की लोकल चुनाव उम्मीदवार किरण चौबे कथित तौर पर घटना के समय अपने सहयोगियों और ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे के साथ चुनावी कैंपेन पर जा रही थीं।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

कार जब अंबरनाथ फ्लाईओवर से गुजर रही थी उसी वक्त ड्राइवर शिंदे को हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह गाड़ी पर से कंट्रोल खो बैठे। जिसके बाद कार फ्लाईओवर के सेंट्रल डिवाइडर को पार करते हुए चार-पांच दूसरी गाड़ियों से टकरा गई।

ड्राइवर और 3 अन्य की मौत

किरण चौबे को लोकल लोगों ने कार से बचाया और पास के हॉस्पिटल ले गए जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें उनके दो साथियों के साथ ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया है। दुख की बात है कि शिंदे और तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो की पहचान सुमित चेलानी और शैलेश जाधव के तौर पर हुई है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए नियमों-प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना जरूरी : चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लें नोडल अधिकारी – डॉ. मदन कुमार

मंडी, 15 दिसम्बर। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को मंडी में चुनावों को लेकर गठित तमाम समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला लगाई। इसमें उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने कोटखाई प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यों के लोकार्पण किये जिसके अंतर्गत उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी कार्यालय कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

डीजी की हत्या का आरोपी नौकर गिरफ्तार:आतंकी गुट का बड़ा खुलासा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर अभी तक दो एंगल सामने आए हैं। पहला टेररिस्ट अटैक का और दूसरा मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण न पढ़ने का निर्णय….कहा ऐसा नहीं लगता कि उन्हें भाषण पढ़ना चाहिए

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राजभवन और राज्य सरकार के बीच बढ़ती असहमति को उजागर करते हुए, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन...
Translate »
error: Content is protected !!