चांदपुर रूड़की में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया : डल्लेवाल से चांदपुर रूड़की रोड 18 फीट करने और कंडी नहर जल्द चलाने की कही बात

by

नवांशहर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर के गांव चांदपुर रूड़की में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की प्रतिमा का अनावरण किया। ब्रिगेडियर कुलदीप चांदपुरी के पारिवारिक सदस्य बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्यों का स्वागत किया और साल 1971 की जंग में 120 सैनिकों की कमांड कर 3500 सैनिकों और 60 टैंकों का मुकाबला करने वाले कुलदीप सिंह चांदपुरी के शौर्य और देशभक्ति की भावना बारे बताया। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव चांदपुर रूड़की की धरती ने देश की रक्षा के लिए शूरवीर पैदा किए। मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक समारोह नहीं, बल्कि आजादी को कायम रखने वाले योद्धा को नतमस्तक होने को आने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब लोग आराम कर रहे होते हैं तो उस समय ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी जैसे योद्धा फौजी -30/40 डिग्री में मुस्तैदी से देश की रक्षा कर रहे होते हैं। मुख्यमंत्री मान ने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की वीरता, साहस और जज्बे को देश को समर्पित किए जीवन बारे बताया। उन्होंने कहा इस गांव से करीब एक सौ युवाओं के फौज-पुलिस में होना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार सांसद बने तो एक गांव के कुछ लोगों ने उनसे मुर्दाघर की दीवार के लिए 3 लाख रुपए मांगे। यह सुनकर उन्होंने ग्रामीणों से मुर्दाघर की दीवार के बजाय स्कूल के कमरे बनाने, सोलर एनर्जी प्लांट लगाने, आरओ लगाने व शहीद की प्रतिमा बनवा लेने को कहा, लेकिन यह सुनकर ग्रामीणों का यकीन नहीं हुआ कि सांसद या नेता यह भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पुरानी सरकारों ने लोगों के मानसिक स्तर को ऊपर उठने ही नहीं दिया। यही कारण है कि पंजाब में विकास नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि डल्लेवाल से चांदपुर रूड़की रोड 18 फीट करने और कंडी नहर जल्द चलाने की बात कही। उन्होंने इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही। मान ने यदि हम सभी नहर/सिस्टम ठीक कर लें तो हर घर-खेत और इंडस्ट्री को नहर का पानी देने योग्य होने की बात कही। उन्होंने गांव के सरपंच बिंदर कुमार से विधायक को लिखित में मांग देने की बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के परिवार द्वारा राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा को सम्मानित किया गया। इसके बाद डिप्टी स्पीकर जय किशन रोढी और रूपनगर विधायक दिनेश चड्‌ढा समेत पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ सन्नी आहलुवालिया समेत अन्यों को सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का लिया जायजा – कैंपों के माध्यम से मिली आम जनता को बड़ी राहत : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 फरवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सभी वार्डों व गांवों को ‘आप दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन भाजपा सदस्यता अभियान सम्बन्धी प्रदेश प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा : खन्ना होशियारपुर, 11 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ में हिस्सा लिया तो नही बन सकेगें अग्निवीर : अग्निवीर बनने वाला शपथ पत्र देखा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोडफ़ोड़ की

25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसम्बर में आर्मी ज्वाइन करेगा वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ योजना नई दिल्ली : देश भर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर स्टाफ बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन देगा

गढ़शंकर l  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पूरे स्टाफ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन दान करने का फैसला...
Translate »
error: Content is protected !!