चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने की चैकिंग : 9 बच्चे भीख मांगते पकड़े, काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपे

by

मानसा। मानसा के डीसी नवजोत कौर के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ है। इस क्रम में, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी खुशवीर कौर और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी हरजिंदर कौर के निर्देशों पर बुधवार को मानसा, बुढलाडा और सरदूलगढ़ में बच्चों से भीख मांगने और बाल मजदूरी को रोकने के लिए चेकिंग की गई।

इस दौरान 9 बच्चे भीख मांगते हुए पाए गए। इन बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। यहां इन बच्चों और उनके माता-पिता की काउंसलिंग की गई। उनसे आश्वासन लिया गया कि ये बच्चों को अब भीख नहीं मंगवाएंगे। इतना ही नहीं, उन्हें पढ़ने के लिए स्कूल भेजेंगे। परिवार की तरफ से आश्वासन दिए जाने के बाद बच्चे उनके माता-पिता को सौंप दिए गए।

बच्चों पर रखी जाएगी नजर

बच्चों को फिलहाल उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। विभाग की तरफ से अभी भी बच्चों पर नजर रखी जाएगी और उनका फॉलोअप लिया जाएगा। अगर बच्चों को फिर भी भीख मांगने के लिए भेजा गया तो परिवार के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

हरजिंदर कौर ने कहा कि बच्चों से भीख मंगवाना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। समाज में बच्चों से भीख मांगने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंताजनक और शर्मनाक है। छोटे बच्चे, जिनके हाथों में किताबें और पेन होने चाहिए, आज सड़कों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं।

समाज को आवाज उठाने की जरूरत

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, सरकार, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को पैसे देने के बजाय उनकी मदद के लिए संबंधित अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर जानकारी देनी चाहिए। इस अवसर पर जिला बाल सुरक्षा कार्यालय के काउंसलर राजेंद्र वर्मा, भूषण सिंगला, चाइल्डलाइन से शैली, बाल कल्याण समिति सदस्य महिंदर पाल सिंह और थाना इंचार्ज सरदूलगढ़ गणेश्वर कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
पंजाब

मोहाली में पूर्व AAG की पत्नी की बेरहमी से हत्या : गला घोंटकर मार डाला, नौकर पर शक

मोहाली। फेज-5 इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।...
article-image
पंजाब

LED Screen at Chintpurni Chowk

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.20 : In response to a devoted appeal from the Yuva Vahini Samiti Hoshiarpur, local MLA and former Punjab Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa has spearheaded the installation of a state-of-the-art LED screen...
article-image
पंजाब

पहलगाम में हुई आतंकी वारदात देश की एकता और अखंडता पर हुआ हमलाः करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा...
Translate »
error: Content is protected !!