चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने गुराड़ स्कूल में बच्चों को बाल-अधिकार व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

by

गुराड़ स्कूल में करियर गाइडेंस से लेकर पॉक्सो अधिनियम तक दी महत्वपूर्ण जानकारी

सोशल मीडिया की ब्लैकमेलिंग से बचाव और 1098 हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली समझाई

एएम नाथ। चंबा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल-अधिकारों, उनके कर्तव्यों, सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियों, पॉक्सो अधिनियम तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण, हिंसा या असुरक्षित परिस्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। बच्चों को फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाली ब्लैकमेलिंग, ऑनलाइन ठगी और अन्य जोखिमों से सावधान रहने के बारे में बताया गया। साथ ही, पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों तथा बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों, अन्य हितधारकों और पुलिस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर बच्चों को चरित्र निर्माण, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और करियर गाइडेंस से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बच्चों को अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुरूप करियर विकल्पों की जानकारी हासिल करने तथा भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। अध्यापकों से भी आग्रह किया गया कि वे समय-समय पर विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि बच्चे अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्याध्यापक शास्त्री राजेंद्र सिंह, दीक्षांत पटियाल, राकेश ठाकुर, मीना कुमारी और प्रीतम सिंह सहित पांच अध्यापक-अध्यापिकाएं, चार नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य और 56 बच्चे उपस्थित रहे। अध्यापकों ने चाइल्ड हेल्पलाइन के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों का पानी मोटर सायकिल और कार से ढोया- सरकारी संरक्षण प्राप्त कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को बचा रही सरकार : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दी बधाई एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि सुक्खू सरकार के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार द्वारा किए गए घोटाले को अपराध नहीं मानती कांग्रेस : देश के सामने झूठ बोलने से बेहतर है न्यायालय के सामने पक्ष रखे कांग्रेस : जयराम ठाकुर

कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया,  जयराम ठाकुर ने रोपवे के माध्यम से जाकर मां बगलामुखी का दर्शन किया एएम नाथ। मंडी :  मंडी में पत्रकारों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ सुविधा: प्रो राम कुमार

ऊना: 8 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!