चाचा नेहरू की मजबूत नींव के कारण ही भारत बुलंदियों पर- विधायक चन्द्रशेखर

by

सुंदरनगर, 14 नवम्बर :
सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह छोटे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उनका बच्चों के प्रति लगाव के कारण ही इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को जैसी शिक्षा मिलेगी वैसा ही समाज और देश बनेगा। अच्छी शिक्षा से ही देश तरक्की करेगा। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बच्चों का मन बहुत कोमल होता है इन्हें जैसा सिखाएंगे वैसा ही सीखेंगे।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की ही देन है जो आज भारत बुलंदियों को छू रहा है। हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा बांध से लेकर इंजीनियरिंग तथा मेडिकल कॉलेज को विकसित करने में पंडित नेहरू का बहुत बड़ा योगदान है।
चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान मुख्यमंत्री का स्वभाव भी बहुत कोमल है तथा उन्हें भी बच्चों के साथ बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कोई भी बच्चा निराश्रित नहीं बल्कि चिल्ड्रन आफ स्टेट है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सुखाश्रय योजना की शुरूआत भी की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी में कुल 479 निराश्रित बच्चों हैं जिन्हें ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। इसके अंतर्गत सरकार अभिभावक के रूप में असहाय, अनाथ, निराश्रित बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित करेगी।
विधायक ने कहा कि दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट निराश्रित बच्चों का सहारा बनकर उच्च कोटि का कार्य कर रहा है और इस संस्थान के बच्चे प्रदेश व देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं और समाज के विकास में अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि आश्रम कि स्थापना 14 अप्रैल 1983 में हुई तथा इतने वर्षों से आश्रम निरंन्तर बच्चों की देखभाल व पालन पोषण कर रहा है। स्थापना के समय संस्थान में 3 बच्चे थे परंतु आज यहाँ 75 बच्चे हैं। वर्तमान में संस्थान द्वारा गौसदन भी चलाया जा रहा है जिसमें 10 गाय हैं।
इस अवसर पर संस्थान के बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गए। विधायक ने सभी बच्चों को मिठाई वितरित की तथा संस्थान में रह रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर, अध्यक्ष दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर सत्य प्रकाश शर्मा, कोशाध्यक्ष सोहन लाल कपिल, उपाध्यक्ष बैरागी राम, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण आर्य, संरक्षक मनोहर लाल, दिव्य मानव ज्यति सेवा ट्रस्ट के बच्चों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल विषय पर कार्यशाला आयोजित

बीबीएन,10 फरवरी (तारा) : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय एवं हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बद्दी में गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जीई.एम.) पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज चंबा में रक्तदान शिविर आयोजित

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा :  विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चम्बा द्वारा पंडित...
Translate »
error: Content is protected !!