चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पवन दीवान ने जवाहर नगर इलाके में की लोगों से मुलाकात

by

लुधियाना, 3 दिसंबर :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान द्वारा ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत जवाहर नगर इलाके के लोगों के साथ बैठक की गई। इस बैठक का आयोजन रविंदर कुमार बावा द्वारा किया गया था।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। इन हालातों में लोगों को कांग्रेस पार्टी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। इसी क्रम में वे लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।
इस दौरान पवन दीवान ने कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर भी चिंता व्यक्त की। दीवान ने जोर देते हुए कहा कि ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ-साथ लोगों के मुद्दों को भी उठाया जाएगा।
इससे पहले रविन्दर बावा और उनके साथियों द्वारा दीवान को सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया। जहां अन्य के अलावा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदरजीत कपूर, गुरदीप सिंह, अरविंद ग्रोवर (टीटू), सुरजीत सिंह सैनी, सिंदरपाल शर्मा, गौरव शर्मा, नरेश कुमार, रजिंदर सिंह, रणबीर सिंह, रमिंदर सिंह, अमन हलवारा, अमोलक सिंह गिल, रजनीश शर्मा, सुखविंदर सिंह और अमीषा शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
पंजाब

निकाय चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल समझा जा रहा : 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव और 27 नगर पंचायतों चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू

जालंधर : पंजाब में नगर नियम और नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नवंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में चुनाव होने हैं। राज्य की 39 नगर परिषदों और 27...
Translate »
error: Content is protected !!