चार के नामांकन रद्द, 2 कवरिंग उम्मीदवारों सहित : नामांकन पत्रों की छानबीन के दिन 10 के नामांकन पत्र सही पाए गए – रिटर्निंग आफिसर अपर्वू देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 15 मई :  मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए। रिटर्निंग आफिसर, मंडी संसदीय क्षेत्र, अपर्वू देवगन ने बताया कि कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से सुन्दर सिंह ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा गोविंद ठाकुर, भारतीय जनता पाटी के कवरिंग प्रत्याशी होने के कारण नामांकन पत्र रद्द किए गए जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लायक राम नेगी तथा सुख राम के नामांकन पत्र जरूरी दस्तावेज पूरे न होने के कारण रद्द किए गए।
उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौेत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेन्द्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी और निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष महंत दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता तथा सुभाष स्नेही सहित कुल 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्कृष्ट जन शिक्षण संस्थान चंबा व गांव सनोथा में दी गई बाल अधिकारों की जानकारी

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से करवाया अवगत एएम नाथ। चम्बा ::  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा चौंतड़ा मुहल्ला स्थित उत्कृष्ट जन शिक्षण संस्थान व उपमंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोटा हरिद्वार में महंत महिलाओं को देखता था कपड़े बदलते, एफआईआर दर्ज : करीब 200 महिलाएं कपड़े बदलते रिकॉर्ड हुई, सीसीटीवी रिकॉर्डिम डिवाइस में 5 दिन की फीड मिली

मुरादनगर : गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी लगाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि यह सीसीटीवी मंदिर के महंत मुकेश ने लगाया था और इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि और फ्लैट अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर नहीं सकेंगे खरीद : 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को रद्द करने और 12 जनवरी 1996, 16 अगस्त 1997 और 26 सितंबर 2012 के निर्देशों को बहाल करने का निर्णय

शिमला : प्रदेश में 50 से अधिक श्रेणी के अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर भूमि और फ्लैट नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का किया नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के शुभारंभ : लोकसभा की चारों सीटें भारी बहुमत के साथ जीतेगी भारतीय जनता पार्टी – जयराम ठाकुर

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में मण्डी संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बल्ह विधानसभा के गुटकर...
Translate »
error: Content is protected !!