चार जून को एक नहीं दो सरकारें बनेगी : जयराम ठाकुर

by

मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण बनी ये परिस्थितियां, भाजपा को दोष देना बंद करें कांग्रेसी

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल की जनता आने वाले चार जून को एक नहीं दो सरकारें चुनने जा रही है। ये मात्र लोकसभा का चुनाव नहीं है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जनता 14 महीनों की सरकार को चलता कर नई सरकार चुनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जितना मर्जी जोर अपनी सरकार बचाने के लिए लगा लें लेकिन ये झूठी सरकार टिकने वाली नहीं है क्योंकि आज से ठीक एक माह पहले ही ये कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। अपने गृह क्षेत्र सराज के थुनाग में आयोजित भाजपा त्रिदेव सम्मेलन में ये दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवम सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि ये मात्र लोकसभा नहीं हिमाचल में नई सरकार चुनने का भी अवसर है। राज्यसभा चुनाव के बाद आज मुख्यमंत्री सुक्खू के कारण ही ये परिस्थितियां बनी है क्योंकि उनके कामकाज के तौर तरीकों से न उनके अपने विधायक खुश हैं और न कांग्रेस संगठन। कांग्रेस के लोग ही उनके काम पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में भाजपा को दोष देना कांग्रेसी नेता बंद करें।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के कारण कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही चुनाव लडने से दूर भाग रही है। कह रही है कि काम न होने से कार्यकर्ता नाराज हैं। उनके कैबिनेट सहयोगी ही इस यारों की सरकार से परेशान हैं और रोते हुए कैबिनेट से बाहर भाग रहे हैं। अपने विधायकों को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है ताकि वे कहीं भाग न जाएं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद विधानसभा अध्यक्ष को इस पूरे मामले में तटस्थ रहना चाहिए था और ऐसी हम उम्मीद करते थे लेकिन अब तो हद हो गई है कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी इस सरकार के दमन से तंग आकर एक सप्ताह पहले इस्तीफा अपनी सदस्यता से दे दिया है लेकिन विस अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया है। अब पता चला है कि सरकार बचाने के लिए वे भी विदेश भाग गए हैं जबकि इधर इस्तीफे स्वीकार होने की निर्दलीय विधायक राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम न्यायालय में इस मामले को ले जा रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा करना सही नहीं है। विधायक अपनी इच्छा से सदस्यता छोड़ रहे हैं जब उन्हें लगा कि ये सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से मामले दर्ज कर प्रताड़ित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। अब ये लड़ाई हम लड़कर ही जीतेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक दशक में हुए ऐतिहासिक कार्यों के आधार पर कह सकता हूं कि कोई ताकत ऐसी नहीं है जो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक सके क्योंकि ये दीवार पर लिखी हुई इबारत है। उन्होंने कहा कि सराज भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखते हैं। मेरी गैर मौजूदगी में भी मेरे कार्यकर्ता साथी अपेक्षा से अधिक कार्य करके दिखाते हैं। मुझे विश्वास है कि सराज भाजपा का पूरा परिवार आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की जीत के लिए अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर मंडल भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने धबीरी स्कूल भवन का उदघाटन किया, विद्यार्थियों को बांटे ईनाम

बिझड़ी 27 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा भवन का उदघाटन किया और उसके बाद वार्षिक पारितोषिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश में रोजगार का सपना हिमाचल सरकार की पहल से साकार : ऊना में रोजगार मेले में 61 युवाओं का चयन

कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने की रोजगार मेले में शिरकत, चयनित युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र रोहित जस्वाल। ऊना, 15 दिसम्बर। प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, कानूनी और भरोसेमंद रोजगार उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!