चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का भव्य समापन

by
कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने भेजा शुभकामना संदेश, दंगल कमेटी को दिए 51 हजार रुपये
एएम नाथ। इंदौरा, 6 जून। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने की। इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज वशिष्ठ अतिथि तथा विधायक रणवीर सिंह निक्का विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दंगल कमेटी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्त सरकारी कार्यक्रमों के चलते वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किए तथा दंगल के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
अध्यक्षीय संबोधन में विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि बाबा क्यालू महाराज दंगल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और खेल भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दंगल कमेटी द्वारा सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गंगथ में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दंगल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने पहलवानों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
दंगल के अंतिम दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और श्रद्धालु गंगथ पहुंचे। विभिन्न वर्गों के मुकाबले जारी रहे, जबकि फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह शाम को आयोजित किए जाएंगे। विजेता पहलवानों को ट्रैक्टर, आल्टो कार, बुलेट मोटरसाइकिल तथा अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएसपी चंद्रपाल, डीएफओ संदीप कोहली, नायब तहसीलदार प्रवेश शर्मा, नव निर्वाचित प्रधान मंडोली जर्म सिंह ठाकुर, प्रधान प्राल केवल कृष्ण फौजी, पोंग डैम एडवाइजरी कमेटी के निदेशक कुलदीप शर्मा, नरेश शर्मा, असलम खान, राकेश शर्मा, प्रतीक सेठी, साहिल सेठी, दिनेश सेठी, अनमोल शर्मा, भवानी दत्त, दंगल कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभवन में बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा कंेद्र संगठन की सराहना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने संदीप को दीं बधाई

एएम नाथ। शिमला : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाँव ढांग ऊपरली के निवासी संदीप सिंह द्वारा झारखण्ड के राँची में आयोजित साउथ एशियन गेम्स-2025 में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ : अवाह देवी के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया

2.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड का उन्नयन एएम नाथ। भोरंज 06 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की उन्नति और विकास को मिली ऐतिहासिक गति : जयराम ठाकुर

मोदी के दिल में बसता है हिमाचल, हिमाचल के लिए सब कुछ करते हैं मोदी आपदा से बचाने और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए हुआ यज्ञ का आयोजन सरकार बताएं केंद्र से मिला...
Translate »
error: Content is protected !!