चार माह के भीतर रख दिया जाएगा 325 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज का नींव पत्थर: सुंदर शाम अरोड़ा

by

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज शहीद-ए- आजम ऊधम सिंह के नाम पर बनने वाले मैडिकल कालेज संबंधी सिविल अस्पताल में बनने वाले अस्पताल के स्थान का टीम सहित दौरा किया। उन्होंने इस दौरान मैडिकल कालेज की इमारत संबंधी योजना को लेकर चर्चा भी की और जो माडल बना है, उसके मुताबिक सर्वे किया कि कहां क्या बनना है। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, पंजाब सरकार की ओर से मैडिकल कालेज के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी डा. विजय, सिविल सर्जन डा. रणजीत घोतरा व टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उद्योग मंत्री ने कहा कि चार माह के भीतर मैडिकल कालेज का मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से नींव पत्थर रख दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने होशियारपुर को कई अहम प्रोजैक्ट दिए गए हैं, जिसके साथ जिले में बड़े स्तर पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री की दूरदर्शी सोच के चलतेे होशियारपुर में 325 करोड़ की लागत से शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज बनने जा रहा है, जिससे होशियारपुर में मैडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत होगी।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि मैडिकल कालेज के लिए 500 बैड का अस्पताल बनाया जाएगा। सबसे पहले 300 बैड का एक विंग तैयार किया जाएगा, उसके बाद 200 बैड का दूसरा विंग तैयार होगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की देख रेख करने वाले कंसलटेंट  चार-पांच दिनों में दौरा करेंगे व जरुरत के हिसाब से पूरी योजना तैयार की जाएगी। उसके बाद बहुत जल्द ही टैंडर लगाकर काम शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंडी क्षेत्र में बनने वाला अपनी किस्म के पहला सरकारी मैडीकल कालेज लोगों को मानक स्वास्थ्य सुरक्षा और जांच सेवाएं मुहैया करवाने के अलावा मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान को उत्साहित करेगा। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में जल्द ही कैंसर अस्पताल व फूड स्ट्रीट का काम शुरु होने वाला है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर प्रोजैक्ट चल रहे हैं और आने वाले समय पर यह गति इसी तरह जारी रहेगी। इस मौके पर उनके साथ जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. अरुण वर्मा, एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह, डा. स्वाति, डा. शिप्रा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 हजार से अधीक खेल के मैदान, मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बड़ा : हरजोत सिंह बैंस

लुधियाना : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का ऑफिशियली उद्घाटन किया, जिससे एक बड़े नेशनल स्पोर्टिंग इवेंट की शुरुआत...
article-image
पंजाब

नूरपुर यूनाइटेड ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करके लीग टूर्नामेंट की फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए, नूरपुर यूनाइटेड ने 183 स्कोर का दिया था लक्ष्य, स्कोर का पीछा करते हुए होशियारपुर चैलेंजर की पूरी टीम 130 के स्कोर पर ही...
पंजाब

पंजाब जंगलात वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ता 6 नवंबर को कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के निर्वाचन क्षेत्र बरनाला में रोष रैली करेंगे

गढ़शंकर, 3 नवम्बर: जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब ने प्रदेश अध्यक्ष अमरीक सिंह गढ़शंकर, महासचिव जसवीर सिंह सीरा, चेयरमैन विरसा सिंह चाहल के नेतृत्व में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक की और...
article-image
पंजाब

बरनाला में 3 युवतियां पानी की टंकी पर चढ़ीं, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप; FIR की मांग

बरनाला, 19 अगस्त। बरनाला जिला प्रशासनिक परिसर और कोर्ट परिसर के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवतियां अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पानी की टंकी पर...
Translate »
error: Content is protected !!