चिंतपूर्णी हादसे को लेकर बड़ा खुलासा : घटना से पहले कार ड्राइवर ने इंस्टा पर डाला वीडियो- ‘मैं मर जाऊं तो…

by

रोहित जसवाल : चिंतपूर्णी ।। हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार चालक समेत दो श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी सामने आई है।

वहीं एक शव की शिनाख्त हुई है जिसकी पहचान टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार जल कर खाक हो गई, जिससे बाकी लोगों की शिनाख्त नहीं पाई है. वहीं टैक्सी ड्राइवर की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मुताबिक नए खुलासे से हादसे की पूरी कहानी बदल गई है।

हादसे से पहले कटा था ओवर स्पीड चालान : पुलिस उपाधीक्षक चिंतपूर्णी अनिल पटियाल के मुताबिक, हिमाचल के ऊना में हुए चिंतपूर्णी हादसे में मृतक ड्राइवर की पहचान लुधियाना के ट्रैक्सी चालक रजनीश ऊर्फ पिंकू के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया है कि हादसे से ठीक 25 किलोमीटर पहले उसी कार का ओवर स्पीड चालान हुआ था. इतना ही नहीं मृतक टैक्सी ड्राइवर रजनीश ने हादसे ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उसने कहा।

‘मेरे भाई जिंदगी में तुझसे कुछ नहीं मांगा, लेकिन आज मांगता हूं कि जिस दिन मैं मर जाऊं, उस दिन अर्थी उठाने वालों में एक कंधा तेरा भी हो। टैक्सी चालक का वीडियो पोस्ट हादसे से ठीक पहले आने के बाद पूरी कहानी बदल गई है और पुलिस भी अब नए सिरे से जांच में जुट गई है. हादसे से ठीक 25 किलोमीटर पहले ओवर स्पीड चालान कटा, जिसके बाद भी वह कार हाई स्पीड में चला रहा था।

 स्विफ्ट डिजाइर कार कुछ महीने पहले ली थे :  लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी के रजनीश (28) के परिवार में पत्नी और एक बेटा और बेटी है. उसने कुछ के महीने पहले ही स्विफ्ट डिजाइर कार खरीदी थी, और वही कार हादसे का शिकार हो गई. बुधवार को उसने घर पर कहा था कि वह सवारी लेकर माता चिंतपूर्णी मंदिर जा रहा है. लेकिन दोपहर होते-होते परिवार को हादसे की खबर मिली, जिसके बाद इलाके में मातम पसर गया. रजनीश के पिता एक फैक्ट्री में दर्जी का काम करते हैं. परिवार मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से लुधियाना के गोपाल नगर में बस गया था।

पुलिस उपाधीक्षक चिंतपूर्णी अनिल पटियाल ने बताया की इस हादसे में अभी मरने वाले एक ही व्यक्ति की पहचान हो सकी है. अभी दूसरे व्यक्ति को पहचान की जानी बाकी है और उसके अलावा भी बारीकी से हादसे के कारणों को जांच की जा रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

महिला कबड्डी एथलीटों के लिए ओपन ट्रायल 24 व 25 फरवरी को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में

ऊना, 19 फरवरी: राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के लिए महिला कबड्डी एथलीटों के लिए ओपन चयन परीक्षण 24 व 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में निर्धारित किया...
article-image
पंजाब

पंजाब कोऑर्डिनेटर सर्विसेज फैडरेशन द्वारा सरकार के खिलाफ तीखे और निर्णायक संघर्षों के लिए तैयारी

गढ़शंकर,  31 जुलाई: पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक गांधी पार्क में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले दिवंगत कर्मचारी नेता कामरेड रणबीर ढिल्लों को श्रद्धांजलि दी...
article-image
पंजाब

रक्षाबंधन पर पंजाब की 5.30 लाख महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, खातों में पहुंची तीसरी किस्त

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 3000 से 4500 रुपये ट्रांसफर; अब तक 70.92 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड, 181 करोड़ रुपये जारी अमृतसर/चंडीगढ़। रक्षाबंधन के मौके पर पंजाब सरकार ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं...
article-image
पंजाब

विधायक कर्मवीर घुम्मण से हिमाचल से आने वाली बसों का परमिट तलबाड़ा तक करने की निजी बस मालिकों ने मांग उठाई

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) स्थानीय बस स्टैंड में पंजाब के इलावा हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से यात्रीयों व व्यपारियों की सुविधा के लिए सरकारी व निजी बसें रोजाना आती जाती हैं। लेकिन हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!