चिट्टा तस्कर की 1.10 करोड़ की गाड़ियां जब्त…मर्सिडीज में घूमता था तस्कर , 200 घरों को बर्बाद कर चुका उक्त तस्कर

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल में चिट्टा तस्करी का सरगना विजय सोनी की 1.10 करोड़ रुपये की गाड़ियां पुलिस ने जब्त की हैं। हरियाणा और पंजाब से यह चिट्टा तस्करी का रैकेट चलाता था।

हिमाचल के साथ यह कई अन्य राज्यों में भी चिट्टे का रैकेट चला रहा था। हरियाणा के रहने वाले इस सरगना को पहले सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब ठियोग थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी यह आरोपित निकला है।

अब सोलन से ठियोग के लिए इसकी कस्टडी ट्रांसफर की गई है। चिट्टा तस्करी से आरोपित ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है और मर्सडीज बेन्ज जैसी गाड़ियों में घूमता था। पुलिस ने आरोपित की 1.80 करोड़ रुपये की तीन गाड़ियां जब्त की हैं। इसमें मर्सडीज बेन्ज, फोर्ड इको और फोरनेक्स टरबो शामिल है। पुलिस ने गाड़ियों को जब्त करके सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को इसकी रिपोर्ट भेज दी है।

सक्षम प्राधिकारी की ओर से गाड़ियों के बारे में दिल्ली से आदेश पारित कर दिए गए हैं। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि आरोपित का नेटवर्क वर्ष 2021 से हिमाचल में सक्रिय हुआ था। नवंबर 2024 में सोलन पुलिस ने वर्तिक चौहान और राहुल दीवान को 16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में एक अन्य आरोपित खिक्षित को भी पकड़ा गया।

इनसे पूछताछ और फोन डिटेल विशेषलण में पाया गया कि इनसे बरामद किया गया चिट्टा विजय सोनी से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने इसे सेक्टर नौ खरड़ (पंजाब) में ट्रेस किया और इसी वर्ष फरवरी में गिरफ्तार किया था। आरोपित की पहचान 37 वर्षीय विजय सोनी निवासी शांति नगर सिरसा, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है।

यह है ठियोग का मामला

ठियोग थाना के तहत पुलिस ने इसी वर्ष जनवरी में 20 वर्षीय के युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके पास से 76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। रहीघाट के पास बाईपास ठियोग में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की जांच में हर्ष सैनी निवासी रुड़की हरिद्वार (उत्तराखंड) को पकड़ा था। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो इसके तार भी विजय सोनी से जुड़े। इस मामले में पुलिस अभी तक नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá cho thuê

cho thuê nhà đất cho thuê nhà đất là một trong trong hệ điều hành giải trí thư dãn trực tuyến đang dẫn đầu xu hướng, sở hữu tới mang đến quý khách hàng...
Uncategorized

kqxsmb – Khám Phá Nề

kqxsmb kqxsmb là một sân tham gia giải trí trực tuyến nổi bật với sự đa dạng và chất lượng cao, mang đến cho người dùng những trải nghiệm thú vị từ đặt cược...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता महाविद्यालय भवन के निर्माण पर व्यय होंगे 12 करोड़ : भटियात क्षेत्र में बनेगा नेशनल बटरफ्लाई पार्क

महाविद्यालय सिहुन्ता का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी कॉलेजियन एएम नाथ। सिहुन्ता, (चंबा ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण का कार्य जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!