चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर आफिसर अरेस्ट : कैसे करता था तस्करों की सहायता…..जानिए

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक तहसील वेल्फेयर आफिसर को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया है। चिट्टा तस्करी में शामिल युवाओं से लेकर अधिकारियों को शिमला पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया तहसील वेल्फेयर ऑफिसर शिमला में चिट्टे का नेटवर्क चलाने वाले विजय सोनी, जो कि अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिराह में शामिल है, के साथ तस्करी में शामिल था। आरोपी ऑफिसर ड्रग तस्करों के रहने के अलावा अन्य इंतजाम करता था। शिमला पुलिस को इस बारे में शिकायतें मिली थीं। एसपी संजीव गांधी द्वारा शिमला में शुरु किया भरोसा अभियान रंग ला रहा है। उनके नेतृत्व में शिमला पुलिस ने राधे गैंग, रंजन गैंग, शाही महात्मा, शाह गैंग और अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया है।
एसपी संजीव गांधी ने बताया कि गुरमीत एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का सरगना है, जो नापाक गतिविधियों का नेटवर्क चला रहा था, उसे शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वह कई महीनों से शिमला और आसपास के इलाकों में चिट्टे की आपूर्ति कर रहा था। एसपी ने बताया कि संदीप शाह गैंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अंकिता नेगी निवासी मल्याणा शिमला और मुकुल चौहान निवासी गांव दुधली जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी मुकुल चौहान शिमला जिला में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है। इसके अलावा शाही महात्मा गैंग में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रोहडू में शाही महात्मा का संचालन करने वाले तस्कर नीरज जिल्टा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था। इसके अलावा विजय सोनी को भी सोलन से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामलों में पुलिस थाना ढली के तहत करण निवासी गुड्डु मल बिल्डिंग, संजौली, शिमला और गुरमीत सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी वीपीओ महुमुआना जिला फरीदकोट को 100.590 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में आरोपी कुलदीप ठाकुर उर्फ मोनू निवासी गांव सरस्कसन, डाकघर बरोटी तहसील सरकाघाट जिला मंडी हाल निवासी मल्याणा जिला शिमला से 3.36 ग्राम चिट्टा और डेढ़ लाख रुप नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा शिमला पुलिस ने पुलिस थाना छोटा शिमला के तहत 1.83 ग्राम चिट्टे के साथ दानिश उर्फ भानु निवासी एसडीए कॉलोनी विकासनगर शिमला को पकड़ा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माफी मांगें पाकिस्तान के विदेश मंत्री : प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

शिमला ; शिमला में शनिवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। बिलावल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) : विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
Translate »
error: Content is protected !!