चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत : तीन साथी गिरफ्तार

by

बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव लेलेवाला के एक युवक की नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) से मौत होने की खबर सामने आई है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की माता के बयानों के आधार पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक युवक हिम्मत सिंह (21) पुत्र बसंत सिंह, निवासी लेलेवाला के तौर पर हुई।।मृतक की मां राणो कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि गांव के तीन युवक आरोपित काकड़ सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी और राजा सिंह उसके बेटे हिम्मत सिंह को साथ ले गए थे। आरोपित यह कहकर घर से गए थे कि उनका किसी से झगड़ा हो गया है और वे समझौता कर वापस आएंगे।

कुछ समय बाद तीनों युवक कथित तौर पर नशे की हालत में उनके घर वापस आए और कहने लगे कि हिम्मत सिंह की हालत ठीक नहीं है। उसे इलाज के लिए भर्ती करवाना होगा। राणो कौर ने बताया कि जब वह उनके साथ घटना स्थल पर पहुंची, तो हिम्मत सिंह की बांह में इंजेक्शन लगा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

इसके बाद पूरा परिवार हिम्मत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो लेकर आया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राणो कौर ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों युवक कथित तौर पर नशा बेचते हैं और इन्होंने ही हिम्मत सिंह को नशे का आदी बनाया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों में से एक ने फोन पर हिम्मत सिंह से पैसे लेने की बात भी कही थी।

दर्ज बयानों में पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन व्यक्तियों ने उसके बेटे हिम्मत सिंह को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने पीछे माता-पिता के अलावा एक बहन, पत्नी और नौ महीने का बच्चा छोड़ गया है। तलवंडी साबो पुलिस ने आरोपित राजा सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी और काकड़ सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। डीएसपी तलवंडी साबो हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में संचालित बीएससी फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के तीसरे समेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे...
article-image
पंजाब

चोरों ने गढ़शंकर में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाकर 24,000 रुपये की नकदी चुराई

गढ़शंकर, 6 नवंबर : गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक पर बीती रात चोरों ने तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी की कर दुकान से 24,000 रुपये चुरा लिए। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन से चंद कदमों...
article-image
पंजाब

मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम मृतकों...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया : बीबी रंजीत कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख बटाने पहुंचे

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल माहिलपुर कर संयोजक प्रो अपिंदर सिंह की पत्नी व श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रंजीत कौर के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!