चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

by

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला सहित 3 ग्रिफ्तार कर लिया।

बस्ती में रहने वाले एक युवक ने एक दिन पहले चिट्टा खरीदा और उसका टीका लगा लिया। टीका लगाने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना सदर बठिंडा पुलिस ने बीड़ तालाब बस्ती की रहने वाली तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर नशा बेचने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

थाना सदर बठिंडा पुलिस को शिकायत देकर बीड़ तालाब बस्ती निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरमीत सिंह (35) नशे का आदि था, जोकि बस्ती के रहने वाले आरोपी साधु सिंह, किरणा कौर, विधवा महिला प्रेम कौर, आरती व कुलविंदर सिंह निवासी बीड़ तालाब बस्ती से हेरोइन से खरीदता था। बीते 21 जून को गुरमीत सिंह उक्त लोगों से दोबारा चिट्टा खरीदकरआया और उसने चिट्टे का टीका लगा लिया। टीका लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला प्रेम कौर, आरती व कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी साधु सिंह व किरणा कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के तरनतारन में पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना : CCTV कैमरों में घटनाबकैद

तरनतारन :  हथियारों के बल पर लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला तरनतारन के सरविंड रोड पर पिस्तौल दिखाकर लूटने का सामने आया है। यहां पर जीएस पेट्रोल पंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : अभिषेक गर्ग

एनजीओ भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह  एएम नाथ। हमीरपुर 03 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को यहां एनजीओ भवन में आयोजित किया गया, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल मैदान में होगा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम : उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  मंडी, 25 नवंबर।  प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में दर्दनाक कार हादसा : तीन की मौत, दो घायल

चंबा : चुराह उपमंडल में दर्दनाक कार दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बैरागढ़-देवीकोठी टेपा मार्ग पर टेपा नाला के पास हुई इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही...
Translate »
error: Content is protected !!