चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

by

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गांव के शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार भी करने की कोशिश की। लेकिन युवक पिता का संस्कार कर पाता इससे पहले ही थाना चुन्नी कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया, पिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार मृतक के छोटे भाई व गांव के पूर्व सरपंच गुरदास सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अमर सिंह अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। उनका बेटा धरमिंदर सिंह उनसे से जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाता था, लेकिन वे तैयार नहीं थे। इसलिए वह अक्सर अपने पिता के साथ मारपीट करता था। गुरदास ने बताया कि 21 नवंबर की शाम जब वह दूध लेने गया तो गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उसके भतीजे धरमिंदर ने अपने पिता अमर सिंह को बेरहमी से पीटकर मार डाला तथा पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह गांव के श्मशान घाट पर पिता का अंतिम संस्कार कर रहा है। इसके बाद जब वह श्मशान घाट पहुंचे तो अमर सिंह की चिता जल रही थी। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी और चुन्नी कलां पुलिस को फोन से सूचित किया गया। डीएसपी बस्सी पठाना अमरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव ताजपुरा से चुन्नी चौकी को सूचना मिली तो वह पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और चिता की आग को बुझा कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
हालत गंभीर होने पर खुद ही लेकर गया डॉक्टरों के पास, डाक्टर ने बड़े अस्पताल में दाखिल करवाने की दी सलाह :
डीएसपी ने बताया कि पिटाई से अमर सिंह की हालत गंभीर हो गई धरमिंदर पहले उनको भगड़ाना के एक डॉक्टर के पास ले गया। वहां से चुन्नी के एक डॉक्टर के पास लेकर गया। डॉक्टर ने अमर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत मोहाली-चंडीगढ़ के बड़े अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। लेकिन वह पिता को घर ले आया और तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके पश्चात किसी को बताए बगैर सुबह के अंधेरे में श्मशान घाट पहुंचा और उपलों के साथ पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा बडाली आला सिंह थाना में आरोपी धरमिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा- 304, 201 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड के 100 पद : सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीत :  लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी को यूनेस्को के प्रतिष्ठित मानव और बायोस्फीयर (एमएबी) कार्यक्रम के तहत देश के पहले शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में मान्यता दी गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!