चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 संपन्न

by
एएम नाथ। शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने गत सायं तीन दिवसीय चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोटर्स एंड कल्चरल मीट-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के जोश, प्रतिभा, आत्मविश्वास और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों के सपनों, साहस और सकारात्मक सोच का उत्सव रहा।
उन्होंने कहा कि हर बच्चा, चाहे उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो समान अवसर और सम्मान का अधिकारी है। प्रदेश सरकार बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। राज्य के सभी चाइल्ड केयर संस्थानों में सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास तथा खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के व्यापक अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि बच्चे आत्मनिर्भर व सक्षम बने और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम हो सकंे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की सोच स्पष्ट है कि हर बच्चा आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को साकार करने का साहस रखे। बच्चों के लिए नए अवसर, नई दिशाएं और नई संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे बच्चों को सुरक्षित वातावरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं, स्वास्थ्य देखभाल, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला की उप-महापौर उमा कौशल, निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ पंकज ललित, बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए : विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर-उपमुख्यमंत्री

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
पंजाब

जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने पोलिंग बूथों का किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर, 22 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर वोटों के सरसरी संशोधन को लेकर आज जिले को पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंपों का औचक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने 40 साल के एक कारोबारी को सूरत से गिरफ्तार किया है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पाकिस्तान की ओर से भेजे...
article-image
पंजाब

दसुवाल गिरोह का शूटर एनकाउंटर में घायल, दो गिरफ्तार… कई फायरिंग केसों में था वांटेड

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रभ दासूवाल गैंग के शूटरों को पकड़ा है। क्रिएटिव व्हील्स शोरूम फायरिंग मामले सहित कई धमकी व वसूली से जुड़े मामलों में ये आरोपी वांटेड था। यह कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!