चीन पहुंचे 7 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी : शंघाई सहयोग संगठनसमिट में होंगे शामिल

by

अमेरिकी टैरिफ के बाद वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जापान की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी 7 साल पहले चीन गए थे। इस दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दो बार द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी का चीन के तियानजिन शहर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी चीन में एससीओ समिट में भाग लेंगे। इसके साथ ही व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के तियानजिन पहुंचने पर उनके स्वागत का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चीन के कई वरिष्ठ डिप्लोमेट पीएम मोदी के स्वागत के लिए नजर आ रहे हैं। चीन के तियानजिन शहर में पीएम मोदी का प्लेन लैंड होने पर रेड कारपेट बिछाकर भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के स्वागत में चीन की कई महिला कलाकार नृत्य करती नजर आ रही हैं। चीन पहुंचने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा। चीनी में लिखे पीएम मोदी के इस पोस्ट में लिखा गया- शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं के साथ गहन चर्चा और बैठकों की प्रतीक्षा में चीन के तियानजिन में पहुंचा।

मालूम हो कि इससे पहले मोदी और शी जिनपिंग 2024 में रूस के कजान और 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित में ब्रिक्स सम्मेलन मुलाकात कर चुके हैं। बीते हफ्ते ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी सीमा मामलों के विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक में शामिल होने भारत दौरे पर आए थे। पीएम मोदी की चीन दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों से जूझ रही है। ट्रम्प ने भारत पर 50 फीसदी तो चीन पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया है। चीन में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक SCO समिट की बैठक होने वाली है। इसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल होंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खुले पनीर के 9 सैंपल लिए : होशियारपुर के DHO ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी

होशियारपुर, 14 सितंबर :   फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोतरा के निर्देशानुसार नव नियुक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. जतिंदर भाटिया द्वारा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में व्यक्तित्व विकास एवं करियर परामर्श कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा व्यक्तित्व विकास करियर एवं परामर्श कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब

सीएम मान की यूके और इज़राइल की प्रस्तावित यात्रा के लिए केंद्र ने राजनीतिक मंज़ूरी देने से किया इनकार

चंडीगढ़ : पंजाब में सत्ताधारी AAP ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को फरवरी में निवेश आकर्षित करने के लिए...
article-image
पंजाब

वोटिंग मशीनों और वी.वी. पैट मशीनों की फस्ट लैवल की चैकिंग शुरू

डिप्टी कमिशनर ने शुरू करवाई चैकिंग, राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदे रहेंगे मौजूद होशियारपुर 30 सितम्बर: भारत चुनाव कमिशन की हिदायतों के मद्देनजऱ आगामी विधान सभा मतदान-2022 सम्बन्धी जि़ला होशियारपुर में मौजूद वोटिंग मशीनों /वी.वी.पैट...
Translate »
error: Content is protected !!